ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना: नाबालिग साली के साथ जीजा ने की 'हैवानियत', पत्नी ने करवाया गिरफ्तार

PATNA : मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना पटना से आई है, जहां एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली को घर में अकेला पाकर ना सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि यह बात उसने छुपाने के लिए धमकी भ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना पटना से आई है, जहां एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली को घर में अकेला पाकर ना सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि यह बात उसने छुपाने के लिए धमकी भी दी. 

मामला पटना के  जक्कनपुर थाना इलाके के विग्रहपुर की है. जहां पुलिस ने शुक्रवार को रेप के आरोपी जीजा शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है. शिवकुमार के खिलाफ उसकी पत्नी रुबी ने थाने में मामला दर्ज कराई है. पत्नी के बयान पर शिवकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

पीडिता की बहन ने पुलिस को बताया कि वह मूलरुप से मधुबनी की रहने वाली है. विग्रहपुर में अपने पति के साथ रहती है और प्राइवेट कंपनी में काम करती है. कुछ दिन पहले ही उसकी बहन पढ़ाई के काम से उसके पास आई थी. एक दिन जब वह किसी काम से बाहर गई थी तो शिवकुमार ने अपनी साली को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. रुबी जब घर आई तो उसकी बहन ने उसे आपबीती बताई. जिसके बाद उसने मामला दर्ज कराया है. जक्कनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.