ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने दीघा-दानापुर रोड को किया जाम

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर से देखने को मिला है। अपराधियों ने दीघा थाना इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना दीघा थाना इलाके के रामजीच

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर से देखने को मिला है। अपराधियों ने दीघा थाना इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना दीघा थाना इलाके के रामजीचक जहाज घाट मोहल्ले की है जहां बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


अपराधियों ने जिस युवक को गोली मारी उसका नाम रवि है। रवि चेन्नई के पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह दुर्गा पूजा के मौके पर अपने घर आया था। बताया जा रहा है कि रवि के दोस्त विशाल ने उसे किसी बहाने घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी।


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने देखा दानापुर रोड को जाम कर दिया शनिवार की देर रात हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैली रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझाया बुझाया। पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी ने कहा है कि रवि की हत्या करने वाले विशाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।