ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

मुझसे शादी करो नहीं तो अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा, पटना की लड़की को मिल रही धमकी

PATNA : खबर राजधानी पटना की है, जहां एक लड़की अपने दोस्त की ब्लैकमेलिंग से परेशान हो चुकी है। लड़की का दोस्त उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। दरअसल, दो साल पहले जान

मुझसे शादी करो नहीं तो अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा, पटना की लड़की को मिल रही धमकी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना की है, जहां एक लड़की अपने दोस्त की ब्लैकमेलिंग से परेशान हो चुकी है। लड़की का दोस्त उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। दरअसल, दो साल पहले जान पहचान दोस्ती में बदल गई। इस बीच लड़के ने युवती को झांसे में लेकर उससे दो साल में 13 लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांजेक्शन करा लिया। अब युवती की शादी होने वाली है और वह जब उससे रुपये मांगने लगी तो आरोपित उसे ब्लैकमेल करने लगा। 




तंग आकर लड़की महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। लेकिन इसके बाद भी लड़के ने युवती के आफिस के कुछ लोगों को उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भेज दी। साथ ही उसके कुछ दोस्तों को भी फोटो भेज दी। यहां तक की युवती के होने वाले ससुराल के बारे में जानकारी जुटा लिया और फिर वहां भी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती काफी परेशान हो चुकी है। फिलहाल उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि उसने पांच महीने पहले भी महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित को नोटिस दिया, लेकिन वह नहीं आया। युवती सरकारी नौकरी करती है। आरोपित ने झांसे में लेकर कुछ पर्सनल फोटो ले लिया था। अब वह धमकी देने लगा कि 50 लाख रुपये दो या फिर शादी करो, जबकि वह पहले से शादीशुदा है। इस बीच युवती की शादी तय हो चुकी है।

टैग्स