ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

मृतक पारस सहनी के परिजनों से मिले मुकेश सहनी, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

PATNA CITY: बिहार सरकार में मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने आज देर शाम पटनासिटी पहुंचे। जहां मालसलामी स्थित मछुआ टोली इलाके में मृतक पारस सहनी के परिजनों से मिले। मुकेश सहनी

मृतक पारस सहनी के परिजनों से मिले मुकेश सहनी, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार सरकार में मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने आज देर शाम पटनासिटी पहुंचे। जहां मालसलामी स्थित मछुआ टोली इलाके में मृतक पारस सहनी के परिजनों से मिले। मुकेश सहनी ने पारस सहनी की मौत पर दुख जताया और पीड़ित परिवार को सात्वना दी। मुकेश सहनी ने मृतक के परिजनों को इंसाफ दिलाने की बात कही।



गौरतलब है कि 26 जुलाई को मालसलामी थाना क्षेत्र के मुसहरी इलाके में मछली व्यवसायी पारस सहनी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की घटना से गुस्साएं लोगों ने इस दौरान मुख्य सड़क पर आगजनी की और सड़क को जाम कर दिया था। लोगों ने इस दौरान जमकर हंगामा मचाया था और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी। 

मृतक पारस सहनी के परिजनों से मिले मुकेश सहनी, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

लोगों के आक्रोश को देखते हुए पटना सिटी डीएसपी और कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी और आक्रोशित लोगों को शांत कराया था। डीएसपी ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया था लेकिन घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आज भी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है। परिजन आज भी पुलिस से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


मृतक पारस सहनी के परिजनों से मिले मुकेश सहनी, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा


गुरुवार की देर शाम  बिहार सरकार में मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। इसमें सरकार को गंभीरता दिखानी पड़ेगी। वे इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियो से भी बात करेंगे और हत्यारों की जल्द गिरफ़्तारी की मांग करेंगे। मुकेश सहनी ने कहा कि पीड़ित परिवार को अपनी ओर से सहयोग राशि देकर उनकी मदद करेंगे। मंत्री मुकेश सहनी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सात्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा जताया। 


मृतक पारस सहनी के परिजनों से मिले मुकेश सहनी, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें