ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में लॉकडाउन का मजाक बना रहे धंधेबाज, शराब की कर रहे होम डिलीवरी

PATNA : कोरोना महामारी के कारण देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किय गया है. इस दौरान कई लोग 2 जून की रोटी भी बमुश्किल से जुटा पा रहे हैं लेकिन पटना का ग्राफ देखने से यह पता चलता है कि श

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के कारण देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किय गया है. इस दौरान कई लोग 2 जून की रोटी भी बमुश्किल से जुटा पा रहे हैं लेकिन पटना का ग्राफ देखने से यह पता चलता है कि शराबबंदी होने के बाद भी लॉकडाउन में भी शराब की होम डिलीवरी हो रही है. धंधेबाज शराबबंदी और लॉकडाउन का मजाक उड़ाते हुए  पुलिस के बीच से बेखौफ होकर शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं और इसकी अधिक कीमत भी वसूल रहे हैं.

हाल में शराब के साथ पकड़े गए धंधेबाजों ने इसकी कलई खोलकर रख दी है. बिहार में लॉकडाउन के दौरान पाटलिपुत्र, पीरबहोर, दीघा, राजीव नगर, गांधी मैदान और कदमकुंआ पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब पकड़ी है, इसके साथ ही शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.कदम कुआं पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर 32 लीटर देसी शराब बरामद किए हैं, वही शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.

लॉकडाउन में कहां-कहां पकड़ी गई शराब

11 अप्रैल- कदमकुआं पुलिस ने काजिपुर में 32 लिटर शराब के साथ नाबालिग को पकड़ा

11 अप्रैल- राजिव नगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार से 45 बोतल शराब के साथ दो लोग को गिरफ्तार किया.

10 अप्रैल- सचिवालय थाना पुलिस ने आर ब्लॉक के पास से 8 बोतल शराब के साथ शख्स को गिरफ्तार किया.

10 अप्रैल- एसकेपुरी पुलिस ने 8 बोतल शराब के साथ शख्स को गिरफ्तार किया.

8 अप्रैल-एग्जीबिशन रोड से शराब विक्रेता मनीष को पकड़ा जो खाना बांटने के नाम पर शराब बेचने जा रहा था.

7 अप्रैल- गांधी मैदान थाने की पुलिस ने 30 बोतल शराब के साथ आजाद कुमार को गिरफ्तार किया 

29 मार्च-दीधा थाना इलाके के कुर्जी पुल के गेट नंबर 81 के पास बाइक से शराब की होम डिलीवरी करने जा रहे युवक गिरफ्तार.