ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना : लॉकडाउन में मॉर्निंग वॉक पड़ गया भारी, अपराधियों ने महिला की चेन छीनी

PATNA : देश में जारी कोरोना के कहर के बीच लॉकडाउन- 3 लगाया गया है. इस दौरान किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर बिना मतलब के निकलने से मनाही है. पुलिस ने सुरक्षा के टाइट व्यवस्था कर रखी है. लेकिन पुलिस क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : देश में जारी कोरोना के कहर के बीच लॉकडाउन- 3 लगाया गया है. इस दौरान किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर बिना मतलब के निकलने से मनाही है. पुलिस ने सुरक्षा के टाइट व्यवस्था कर रखी है. लेकिन पुलिस की नाकेबंदी के बाद भी बदमाशों और उच्चकों की गतिविधियों में कोई कमी नहीं आ रही है.

पटना के दानापुर में मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकली सगुना मोड निवासी अस्मत खातून के गले से सोने की चेन आरपीएस मोड के पास बदमाशों ने छीन लिया. महिला काफी दूर तक शोर मचाते हुए बाइक सवार युवकों का पीछा भी की, लेकिन दोनों युवक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए बेली रोड की ओर भाग निकले.

 पीड़िता ने बताया कि आरपीएस मोड स्थित मधु पल्लवी कॉलोनी से मॉर्निंग वॉक करते हुए लौट रही थी. मोड़ से कुछ ही दूर आगे बढ़ी थी कि पीछे से दो बाइक सवार युवक आए और गले से सोने का चेन छीन लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए फरार हो गए.  इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की तरफ से लिखित शिकायत नहीं की गई है, लेकिन ऐसी सूचना मिलने के बाद इसकी जांच की जा रही है.