ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

लड़की के I Love You नहीं बोलने पर पटना में युवक ने मार ली खुद को गोली

MASAURHI : खबर मसौढ़ी से है. जहां मसौढ़ी डांस के दौरान 21 साल युवक ने खुद को गोली मार ली. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही ह

लड़की के I Love You नहीं बोलने पर पटना में युवक ने मार ली खुद को गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MASAURHI : खबर मसौढ़ी से है. जहां मसौढ़ी डांस के दौरान 21 साल युवक ने खुद को गोली मार ली. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है. इधर घटना से सनसनी फैल गई है. सुमित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार की सुबह सुबह डांस के दौरान जब डांसर ने आइ लव यू नहीं बोला तो 21 साल युवक ने खुद को गोली मार ली. युवक की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई. मृतक सुमित कुमार थाना के लहसूना गांव के अनुज सिंह का पुत्र था. 


ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार सुमित ने अपने कुछ दोस्तों के साथ अपने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सिकंदरपुर गांव निवासी कृष्णा सिंह के खाली मकान में बुधवार की रात डांस का आयोजन कराया था. जहां उनके साथ का ही एक युवक डांसर को लेकर आया. रात से सुबह तक सभी मस्ती करते रहे. बताया जाता है कि सुमित और उसके दोस्तों ने इस दौरान शराब पी रखी थी. जहां सुबह में में डांस खत्म होने पर डांसर अपने कमरे में चली गई.


जानकारी के अनुसार डांस समाप्‍त होने के बाद सुमित नर्तकी के पास पहुंच गया. उसने डांसर को आइ लव यू बोलने को कहा. जब डांसर ने नहीं कहा तो खुद को गोली मर ली. और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सुबह सुबह गोली की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़ें पहुंचे. जहां देखा कि सुमित की मौत हो चुकी है. पूरी घटना की जानकारी डांसर ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूत्रों के अनुसार जांच के लिए फोरेंसिक टीम पटना से आनेवाली है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

टैग्स