ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

कुख्यात रवि गोप ने किया कोर्ट में सरेंडर, बीते साल एसटीएफ ने शादी के मंडप से किया था अरेस्ट

PATNA : पटना के कुख्यात अपराधी रवि गोप ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दानापुर में एक बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में फरार चल रहे रवि गोप ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिय

कुख्यात रवि गोप ने किया कोर्ट में सरेंडर, बीते साल एसटीएफ ने शादी के मंडप से किया था अरेस्ट
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : पटना के कुख्यात अपराधी रवि गोप ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दानापुर में एक बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में फरार चल रहे रवि गोप ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसटीएफ ने बीते साल दिसंबर महीने में रवि गोप को शादी के मंडप से अरेस्ट किया था लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी। रवि गोप के जेल से बाहर आने को लेकर पटना पुलिस और बेउर जेल प्रशासन आमने-सामने भी दिखा था। 


7 दिसंबर 2020 की रात उसे एसटीएफ ने दीघा थाने की पुलिस के साथ मिलकर अथमलगोला से अरेस्ट किया था। उस वक्त रवि गोप शादी करने जा रहा था लेकिन गिरफ्तारी के दूसरे दिन यानी 9 दिसंबर की सुबह वह जमानत पर बाहर आ गया था। दरअसल कोर्ट में रवि गोप से जुड़े अपराधिक मामलों को पटना पुलिस सही तरीके से नहीं रख पाई थी जिसके कारण एक हल्के अपराधिक मामले में उसे जमानत मिल गई थी। पिछले 4 महीने में पटना पुलिस से रवि गोप को अरेस्ट नहीं कर पाई और आखिरकार उसने कोर्ट में सरेंडर किया। 


अपहरण और हत्या के आरोपी और फरार चल रहे रवि गोप के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था। रवि गोप के कोर्ट में सरेंडर करने की पुष्टि दीघा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने की है। रवि गोप साल 2018 से फरार चल रहा था। पुलिस से फरार होने के दौरान भी वह जमीन विवाद का निपटारा करने और इसके नाम पर लोगों से रंगदारी वसूलता था। रवि के ऊपर माखन और मुकेश की हत्या का आरोप भी लगा था। दिसंबर महीने में जब एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था उस वक्त वह राजीव नगर में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहा था। गर्लफ्रेंड की रेकी कर ही पुलिस रवि गोप तक पहुंची थी।

टैग्स