ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

किडनी मरीज का इलाज कराने आये परिवार से ढाई लाख उड़ाए, पटना के रुबन हॉस्पिटल के पास उचक्कों ने दिया अंजाम

PATNA: पटना में किडनी मरीज का इलाज कराने आए परिवार से उचक्कों ने ढाई लाख रुपये उड़ा लिए। घटना पटना के पाटलिपुत्र इलाके में अवस्थित रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में हुई। कार में बैठी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: पटना में किडनी मरीज का इलाज कराने आए परिवार से उचक्कों ने ढाई लाख रुपये उड़ा लिए। घटना पटना के पाटलिपुत्र इलाके में अवस्थित रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में हुई। कार में बैठी महिला ने झपकी क्या ली उचक्कों ने पैसे उड़ा लिए।


पटना के रुबन हॉस्पिटल में डॉ आनंद कुमार के पिता अरुण कुमार की किडनी का इलाज चल रहा है। वे अपनी गाड़ी में मां के साथ बैठे थे। तभी सुबह-सुबह डॉक्टर को हॉस्पिटल से दवा के लिए कॉल आयी।  डॉक्टर साहब हॉस्पिटल के अंदर चले गये। इसी बीच कार में बैठी उनकी मां को झपकी लग गयी। मौके का फायदा उठा उच्चकों ने उनकी बगल में रखा पैसों से भरा बैग उड़ा दिया। बैग में ढाई लाख रुपये रखे थे।


घटना की सूचना डॉक्टर से स्थानीय पाटलिपुत्र थाने के दी है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एस के शाही ने मामले की छानबीन की। मौके से एक चाय दुकानदार को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि पिता के इलाज के लिए डॉक्टर साहब गया के चांकद से पटना आए थे। डॉक्टर और उनकी मां दोनों पिछले दो दिनों से कार को ही घर समझ कर रह रहे थे। 



टैग्स