ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

खुशरूपुर में दिनदहाड़े चायपत्ती कारोबारी से 2 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल की बट से सिर पर मारा

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना से सटे खुसरूपुर की है जहां दिनदहाड़े अपराध

खुशरूपुर में दिनदहाड़े चायपत्ती कारोबारी से 2 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल की बट से सिर पर मारा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना से सटे खुसरूपुर की है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने चायपत्ती कारोबारी से 2 लाख रुपये लूट लिया। वो बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे थे। तभी इस घटना को दो बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया।


 इस दौरान लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से सिर पर हमला कर दिया जिससे चायपत्ती कारोबारी बुरी तरह घायल हो गये। जिसके बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जिसे देखने से पता चलता है कि चायपत्ती कारोबारी पैदल जा रहे हैं और उनके हाथ में एक बैग है। तभी बाइक सवार दो अपराधी अचानक उनके पास पहुंचा तभी बाइक पर पीछे बैठा बदमाश हाथ से बैग छीन लिया। 


लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी और पिस्टल की बट से सिर पर हमला कर दिया। जिसके बाद चायपत्ती कारोबारी सड़क पर गिर गये जिसके बाद दोनों बदमाश मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। दो लाख की लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में पुलिस जुटी है। सीसीटीवी फूटेज की मदद से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हुसैनपुर निवासी घायल चायपत्ती कारोबारी अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है।