ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

खुशरुपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, ममेरे भाई पर नीतीश की हत्या का आरोप

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के खुशरुपुर थाना क्षेत्र का है

खुशरुपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, ममेरे भाई पर नीतीश की हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के खुशरुपुर थाना क्षेत्र का है जहां इशोपुर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक नीतीश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। 


रेलवे लाइन के पास नीतीश की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि मृतक के ममेरे भाई ने आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। आरोपी ममेरे भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता