ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना सिटी के युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, पिता से मांगी डेढ़ लाख रुपये की फिरौती, 4 लाख का लोन चुकाने के लिए उठाया ऐसा कदम

PATNA CITY: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के रहने वाले दिलचरण शर्मा के पुत्र मुरारी शर्मा ने अपने बेटे के अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस को बताया था कि 24 जून को उन

पटना सिटी के युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, पिता से मांगी डेढ़ लाख रुपये की फिरौती, 4 लाख का लोन चुकाने के लिए उठाया ऐसा कदम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के रहने वाले दिलचरण शर्मा के पुत्र मुरारी शर्मा ने अपने बेटे के अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस को बताया था कि 24 जून को उनके बेटे नीरज का अपहरण कर लिया गया है। बेटे के अपहरण की बात सुनकर पिता घबरा गया और मालसलामी थाने में लिखित आवेदन देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। लेकिन अगले दिन शाम में बेटे नीरज ने पिता के मोबाईल पर फोन किया और बताया कि अज्ञात अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया है। 


छोड़ने के लिए डेढ़ लाख रूपये फिरौती की मांग कर रहा है। इस बात की सूचना पिता ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी पटना के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पटना सिटी-02 के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गयी और अपहृत 28 वर्षीय नीरज कुमार को दीदारगंज चेक पोस्ट स्थित MRF टायर हॉउस के पीछे से सकुशल बरामद किया गया। घटना का उद्भेदन पुलिस ने 8 घंटे के भीतर किया। 


पूछताछ के दौरान नीरज कुमार ने बताया कि वह कर्ज में दबा हुआ है। 4 लाख रुपये लोन चुकाने के लिए उसने खुद के अपहरण की साजिश रची थी और अपने ही पिता से डेढ़ लाख रूपये की फिरौती मांगी थी। पिता ने कहा कि एक लाख रुपये मेरे पास है कहां लेकर आना है। फिर उसने उन्हें दीदारगंज चेक पोस्ट के पास बुलाया जहां ट्रैक्टर के पीछे पैसे रखने को कहा। पैसा रखकर जैसे पिता आगे बढ़े और युवक उस पैसे को लेने गया तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। 


जिसके बाद उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची जहां पूछताछ के दौरान उसने पूरी बात पुलिस को बतायी। उसकी बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी। नीरज के पास से एक काले रंग का हैंड बैंग मिला है जिसमें से 10 हजार रूपये और दो मोबाइल बरामद किया गया है। इस मामले का उद्भेदन 8 घंटे के भीतर किया गया। जांच टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित 11 पुलिस कर्मी शामिल थे। उनके नाम अखिलेश कुमार,अभिषेक कुमार,अविनाश कुमार,अमित कुमार, सुमित कुमार,संजय कुमार,संतोष कुमार,संतोष कुमार यादव,संजीत कुमार और दीपक कुमार हैं। 

पटना सिटी के युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, पिता से मांगी डेढ़ लाख रुपये की फिरौती, 4 लाख का लोन चुकाने के लिए उठाया ऐसा कदम

पटना सिटी के युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, पिता से मांगी डेढ़ लाख रुपये की फिरौती, 4 लाख का लोन चुकाने के लिए उठाया ऐसा कदम

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता