ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

जीजा बनकर साइबर क्रिमिनल ने साली को किया फोन, पलक झपकते बैंक अकाउंट से गायब किये हजारों रुपये

PATNA: बिहार में बेखौफ साइबर अपराधियों ने अपनी करतूतों से लोगों को परेशान कर रखा है। कभी बैंक का स्टाफ बनकर तो कभी कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बनकर लोगों की गाढी कमाई को साफ करने

जीजा बनकर साइबर क्रिमिनल ने साली को किया फोन, पलक झपकते बैंक अकाउंट से गायब किये हजारों रुपये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ साइबर अपराधियों ने अपनी करतूतों से लोगों को परेशान कर रखा है। कभी बैंक का स्टाफ बनकर तो कभी कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बनकर लोगों की गाढी कमाई को साफ करने का काम करते हैं। इस बार जीजा बनकर साली को फोन किया और महिला के खाते से 95 हजार रुपये उड़ा लिये। यू कहे कि साइबर अपराधी अब रिश्तेदार बनकर फोन कर रहे हैं और चूना लगा रहे हैं। पीड़िता ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इस बार जीजा बनकर साली को फोन किया और महिला के खाते से 95 हजार रुपये गायब कर दिया। मामला पटना के बाढ थाना इलाके के बाजितपुर का है जहां साइबर अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाया है। जीजा बनकर फोन किया और साली के अकाउंट को खाली कर दिया। 


जीजा बनकर फोन करने वाले शातिर ने महिला से कहा कि तुम्हारे अकाउंट पर 20 हजार रुपया एक दोस्त से भिजवाये हैं एक लिंक गया होगा उसको खोलो और वह अमाउंट वापस भेज दो। महिला काफी भोली थी वह उसके झांसे में आ गयी। पता तक नहीं किया फोन करने वाला सही में उसका जीजा भी है या नहीं। उसने जैसे ही लिंक पर क्लीक किया उसके खाते में रखे 95 हजार रुपये गायब हो गये।


 अकाउंट से कैश निकलने का मैसेज लगातार आने से वह परेशान हो गयी। जब उसने मैसेज पढ़ा तो पैर तले जमीन खिसक गया। मैसेज में लिखा था कि आपके अकाउंट से कुल 95 हजार रुपये की निकासी की गयी है। जब महिला ने अपने जीजा के नंबर पर फोन किया तो पता चला कि उनका मोबाइल ऑफ है। 


पीड़िता को अपनी गलती की अहसास हो गया उसे यह बात समझते देर नहीं लगी की उसके साथ ठगी हुई है। जीजा बनकर किसी ने अकाउंट में सेंधमारी की। आनन-फानन में महिला थाने पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।