ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

JDU नेता की हत्या मामले पर बोले एसएसपी.. प्राथमिकी दर्ज होने का कर रहे हैं इंतजार

PATNA: दानापुर में जदयू नेता की हत्या मामले में एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि अभी तक औपचारिक रूप से प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए ज

JDU नेता की हत्या मामले पर बोले एसएसपी.. प्राथमिकी दर्ज होने का कर रहे हैं इंतजार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: दानापुर में जदयू नेता की हत्या मामले में एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि अभी तक औपचारिक रूप से प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने का इंतजार पुलिस कर रही है। अब तक जांच में जो बातें निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक घटना का कारण जमीन विवाद और नगर परिषद चुनाव को लेकर हो रही रंजिश की बात सामने आ रही है।


पटना एसएसपी ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है। वही एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर चुकी है। मौके पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का भी बयान पुलिस ने लिया है। बस परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज होने का पुलिस इंतजार कर रही है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मामले की जांच में तेजी आएगी। 


घटना के संबंध में एसएसपी ने बताया कि दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष और जेडीयू नेता दीपक मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दीपक मेहता एक फंक्शन से शामिल होकर घर लौंटे थे। जैसे ही वे अपने घर के बाहर पहुंचे वहां से घर में चल रहे कंस्ट्रक्शन को देखने चले गये। इसी क्रम में तीन लड़के बाइक पर आए और पांच गोली फायर कर दी। तीन गोली उन्हें लगी जिसके बाद उन्हें घायलावस्था में पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी। 


वही बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुए हमले पर एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि हमला करने वाले युवक का इलाज मनोचिकित्सक से कराया जा रहा है। फिलहाल पीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है। अभी तक की जांच में उसका कोई अपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है और ना ही किसी परिवार का आपराधिक पृष्ठभूमि ही पाया गया है। एसएसपी ने बताया कि डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की शारीरिक स्थिति के बारे में कुछ भी कहा जा सकता है।


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता