ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

जनता दरबार: लड़की की फोटो वायरल कर उठा ले जाने की दे रहा धमकी, गुस्से में CM नीतीश ने DGP को लगाया फ़ोन

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार लगाया गया है। इस दौरान पश्चिमी चंपारण से आई एक महिला फरियादी की शिकायत सुनकर सीएम नीतीश के भी होश उड़ गए। महिला ने बताया कि डेढ़ साल प

जनता दरबार: लड़की की फोटो वायरल कर उठा ले जाने की दे रहा धमकी, गुस्से में CM नीतीश ने DGP को लगाया फ़ोन
First Bihar
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार लगाया गया है। इस दौरान पश्चिमी चंपारण से आई एक महिला फरियादी की शिकायत सुनकर सीएम नीतीश के भी होश उड़ गए। महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले मेरी बेटी का फोटो वायरल कर दिया गया था। आरोपी ने पूरे परिवार को बदनाम कर दिया है। जैसे-तैसे मैंने अपनी बच्ची की शादी तय की लेकिन अब वह धमकी दे रहा है कि अगर उसकी शादी कराई तो जान से मार डालेंगे। ये सुनते ही नीतीश कुमार ने तुरंत डीजीपी को फ़ोन लगा दिया। 





महिला सहमी हुई नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंच गई और रो-रोकर सीएम नीतीश के सामने अपनी शिकायत रखी। महिला ने बताया कि बेटी के साथ-साथ पूरे परिवार को बदनाम कर दिया गया है। इस घटना के बाद से मेरी बेटी दहशत में है। वह घर से बाहर भी नहीं निकल पाती है। बड़ी मुश्किल से हमनें उसकी शादी तय की, लेकिन अब भी हमें लगातार गुमराह किया जा रहा है। 




पीड़िता की शादी तय हुई तो आरोपी पूरे परिवार को धमकी देने लग गया कि अगर उसकी शादी कराई तो तुमलोगों की खैर नहीं। फिलहाल पूरा परिवार दहशत में है। ये सुनते ही नीतीश कुमार ने डीजीपी को फ़ोन लगाया और कहा कि इस पर जल्द से जल्द एक्शन लिया जाए। 

टैग्स