ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

हाथीदह की थानेदार निधि कुमारी सस्पेंड, घरेलू नौकर को बंधक बनाने और उसके माता-पिता-भाई को बेरहमी से पीटने का आरोप

PATNA: पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने हाथीदह थाने की थानाध्यक्ष निधि कुमारी को सस्पेंड कर दिया है। महिला थानाध्यक्ष पर उनके घरेलू नौकर और उसके परिवार ने गंभीर आरोप लगाया है। परिज

हाथीदह की थानेदार निधि कुमारी सस्पेंड, घरेलू नौकर को बंधक बनाने और उसके माता-पिता-भाई को बेरहमी से पीटने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने हाथीदह थाने की थानाध्यक्ष निधि कुमारी को सस्पेंड कर दिया है। महिला थानाध्यक्ष पर उनके घरेलू नौकर और उसके परिवार ने गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने बाढ़ एएसपी को बताया था कि महिला थानेदार निधि ने घरेलू नौकर सूरज पर चोरी का झूठा आरोप लगा कर उसे दो दिनों तक बंधक बनाये रखा और उसकी इस दौरान जमकर पिटाई भी की।


 सूरज छोड़ने के लिए परिजनों से पैसे की मांग की जा रही थी। बेटे को बंधक बनाकर रखे जाने की खबर जब सूरज के माता-पिता और भाई को हुई तो थाने पहुंच गये और थानाध्यक्ष निधि से छोड़ने की अपील करने लगे। लेकिन उन्होंने उनकी बात एक ना सुनी उल्टे उनकी भी बेरहमी से पिटाई करने लगी। 


पीड़ित सूरज की मां ने बाढ ASP अपराजित लोहान से थानेदार की शिकायत की। पूरी बात एएसपी के समक्ष पीड़ित की मां ने रखा। जिसके बाद खुद बाढ ASP अपराजित लोहान ने इस मामले की जांच की और हाथीदह की थानाध्यक्ष निधि को सस्पेंड करने की अनुशंसा एसएसपी से कर दी। बाढ़ एएसपी अपराजित लोहान की अनुशंसा पर पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने निधि कुमारी को तत्काल निलंबित कर दिया।