ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा से अगवा लड़की पटना से बरामद, आरोपी युवक भी गिरफ्तार

PATNA: हरियाणा से अपहृत 13 साल की लड़की को पटना से बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को भी पकड़ा है। पटना पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस ने पटना के कछुआरा इलाके मे

हरियाणा से अगवा लड़की पटना से बरामद, आरोपी युवक भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: हरियाणा से अपहृत 13 साल की लड़की को पटना से बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को भी पकड़ा है। पटना पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस ने पटना के कछुआरा इलाके में छापेमारी की और लड़की को बरामद किया। लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है। अब हरियाणा पुलिस आरोपी को अपने साथ गुरुग्राम ले जाने की तैयारी में जुटी है। पटना पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद किया है।


लड़की हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली है। लड़की को अगबा कर पटना लाया गया था। उधर लड़की के परिजन उसकी तलाश में लगे थे। जब लड़की का कोई अता पता नहीं चल पाया तब परिजनों ने गुरुग्राम के बादशाहपुर थाने में बच्ची के अपहरण का केस दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। तभी जांच के दौरान पुलिस को लड़की के पटना में होने की सूचना मिली। 


हरियाणा से एक टीम आनन-फानन में पटना पहुंच गयी। पटना पुलिस की मदद से कछुआरा इलाके में छापेमारी की गयी जहां से नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद किया गया वही पुलिस ने मौके से एक 24 साल के एक युवक को भी गिरफ्तार किया। पटना सदर एएसपी संदीप सिंह और गोपालपुर थाना पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस ने लड़की को बरामद किया।  

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सोनू गुरुग्राम में लड़की के पड़ोस में रहकर मजदूरी किया करता था। सोनू पटना के कछुआरा इलाके का रहने वाला है और पहले से शादीशुदा है। 8 फरवरी को गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित अपने घर से 13 साल की लड़की ट्यूशन के लिए निकली थी। इसी दौरान लड़की को बहला फुसलाकर वह अपने साथ पटना लाया था। पूछताछ के दौरान उसने इस बात का खुलासा किया है। मौके से गिरफ्तार सोनू को अब गुरुग्राम की पुलिस अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है।