ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

घूसखोर निकला भवन निर्माण निगम का इंजीनियर, ठेकेदार से 50 हजार रूपये घूस लेते हुआ गिरफ्तार

PATNA: स्पेशल विजिलेंस यूनिट यानि SVU की ताबड़तोड़ कार्रवाई से घूसखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। रिश्वत लेने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है इसके बावजूद घूस लेने का सिलसिला

घूसखोर निकला भवन निर्माण निगम का इंजीनियर, ठेकेदार से 50 हजार रूपये घूस लेते हुआ गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: स्पेशल विजिलेंस यूनिट यानि SVU की ताबड़तोड़ कार्रवाई से घूसखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। रिश्वत लेने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है इसके बावजूद घूस लेने का सिलसिला लगातार जारी है। इतनी कार्रवाई होने के बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार फिर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने कार्रवाई की है। 


इस बार पटना में बड़ी कार्रवाई की गयी है। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अरुण कुमार को SVU ने घूस लेते दबोचा है। 50 हजार रुपये दिनदहाड़े घूस लेते अरुण कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अरुण कुमार ठेकेदार गणेश कुमार से रिश्वत की मांग कर रहे थे। 


जिसके बाद ठेकेदार ने स्पेशल विजिलेंस यूनिट से इस बात की शिकायत की थी। जिसके बाद एडीजी नैयर हसनैन खान के निर्देश पर घूसखोर अरूण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल एसवीयू की टीम आरोपी भवन निर्माण निगम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर से पूछताछ कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।