ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

हुंकार रैली ब्लास्ट केस में आज आएगा फैसला, गांधी मैदान में हुए थे सीरियल बम धमाके

PATNA : पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल बम ब्लास्ट केस की सुनवाई पूरी की जा चुकी है और आज यानी 27 अक्टूबर को इस पर फैसला आ

हुंकार रैली ब्लास्ट केस में आज आएगा फैसला, गांधी मैदान में हुए थे सीरियल बम धमाके
Editor
3 मिनट

PATNA : पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल बम ब्लास्ट केस की सुनवाई पूरी की जा चुकी है और आज यानी 27 अक्टूबर को इस पर फैसला आने वाला है। साल 2013 में 27 अक्टूबर को ही गांधी मैदान में आयोजित हुई बीजेपी की रैली में सीरियल बम धमाके हुए थे और आज ठीक 8 साल बाद इस पर फैसला आने वाला है। इस ब्लास्ट केस में 10 आरोपी बनाए गए थे फिलहाल यह सभी बेउर जेल में बंद हैं। गांधी मैदान में हुए ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हुई थी और कुल 89 लोग घायल हुए थे। 8 साल तक एनआईए कोर्ट में सुनवाई चली। 


गांधी मैदान के साथ-साथ पटना जंक्शन के करबिगहिया इलाके में भी ब्लास्ट की घटना हुई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने जब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था उस वक्त बिहार में यह रैली आयोजित की गई थी। रैली में भारी तादाद में लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान गांधी मैदान के अलग-अलग कोने में लगातार सीरियल बम ब्लास्ट होते रहे। इस मामले की जांच एनआईए को मिली थी। 27 अक्टूबर की शाम एनआईए ने जांच की कमान संभाल ली थी। एनआईए की जांच में 10 आरोपी बनाए गए। इनमें से पांच तो पहले ही बोधगया ब्लास्ट मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। एनआईए कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस सीरियल ब्लास्ट के मुख्य साजिशकर्ता हैदर अली और ब्लैक ब्यूटी समेत 10 के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी।


इस कांड में एनआईए की टीम ने अनुसंधान के बाद 21 अगस्त 2014 को हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी, नोमान अंसारी, मो. मुजिबुल्लाह अंसारी, मो. इम्तियाज आलम, अहमद हुसैन, फकरुद्दीन, मो. फिरोज असलम, इम्तियाज अंसारी, मो. इफ्तिकार आलम, अजहरुद्दीन कुरैसी और एक नाबालिग के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। अभी 10 आरोपितों के मामले की सुनवाई पूरी हुई है। ब्लास्ट मामले में जुवेनाइल बोर्ड द्वारा एक आरोपित को तीन वर्ष की कैद की सजा पहले ही सुनायी जा चुकी है।