ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

एक कट्ठा जमीन के लिए नवविवाहिता की हत्या, बालू में लाश दफनाकर ससुरालवाले फरार

PATNA: दहेज हत्या पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पटना के बिहटा में महज एक कट्ठा जमीन और 10 लाख क

एक कट्ठा जमीन के लिए नवविवाहिता की हत्या, बालू में लाश दफनाकर ससुरालवाले फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: दहेज हत्या पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पटना के बिहटा में महज एक कट्ठा जमीन और 10 लाख कैश के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को बालू में दफनाकर ससुरालवाले फरार हो गये। इस घटना के मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मृतका की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी स्व. रमेश राय की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिहटा थाने की पुलिस ने बालू घाट पर आकर बालू में दफनाई गयी महिला की लाश को बरामद किया। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार है बिहटा थानाक्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी स्व. रमेश राय की पुत्री सोनी कुमारी की शादी 2 वर्ष पहले बिहटा के लेखन टोला गांव निवासी छोटन राय का पुत्र धीरज कुमार से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी।


 लेकिन शादी के कुछ ही महीने बाद से ससुराल वाले एक कट्ठा जमीन और 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। जिसे लेकर विवाहिता की आए दिन पिटाई करते थे। जिसके बाद 23 अप्रैल को मृतका के भाई धीरज कुमार ने थाने में ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन की हत्या कर शव हो गायब कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इसी दौरान बिहटा के सुरौंदा बालू घाट के पास महिला का शव दफनाए जाने की सूचना पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका की लाश को बालू से निकाला। मृतका की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है।


 परिवार के लोगों शव की पहचान की। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हालांकि घटना के बाद से मृतका के पति और ससुरालवाले फरार हो गये। इधर पूरे मामले पर दानापुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि कल मृतका के भाई ने थाने में आवेदन दिया था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इसी दौरान 24 की सुबह पुलिस की सूचना मिली की सुरौंधा बालू घाट के पास एक महिला का शव दफनाया गया है। महिला की पहचान कर ली गई है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। घटना के बाद फरार मृतका के पति और ससुरालवालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता