ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

दोस्त से करवाया गर्लफ्रेंड का रेप: पटना के युवक का कुकर्म, लड़की का अश्लील वीडियो रिकार्ड कर दोस्त को रेप करने छत्तीसगढ़ भेजा

PATNA: पटना के एक युवक ने रांग नंबर के सहारे 400 किलोमीटर दूर की लड़की को फांस लिया. युवक ने लडकी को झांसे में लेकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर उस वीडियो को अपने दोस्त को दे दि

दोस्त से करवाया गर्लफ्रेंड का रेप: पटना के युवक का कुकर्म, लड़की का अश्लील वीडियो रिकार्ड कर दोस्त को रेप करने छत्तीसगढ़ भेजा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना के एक युवक ने रांग नंबर के सहारे 400 किलोमीटर दूर की लड़की को फांस लिया. युवक ने लडकी को झांसे में लेकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर उस वीडियो को अपने दोस्त को दे दिया. उसका दोस्त वीडियो लेकर छत्तीसगढ गया और वहां लड़की को ब्लैकमेल कर उसका रेप किया. हद देखिये लड़के ने उस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. आखिरकार लड़की ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद उस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.


रांग नंबर के बाद लव, सेक्स और धोखा

मामला पटना के एक युवक कुंदन कुमार औऱ 400 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के जसपुर की एक लड़की का है. छत्तीसगढ़ की लड़की को रॉन्ग नंबर से दोस्ती करना बेहद भारी पड़ गया. युवक ने उसे प्यार का झांसा दिया और जब लड़की का उस पर भरोसा हो गया तो अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. पुलिस के मुकाबिक जसपुर के दुलदुला क्षेत्र की 17 साल की लड़की के मोबाइल पर करीब एक साल पहले पटना निवासी कुंदन राज का कॉल आया. गलती से लगे इस नंबर पर बात शुरू हुई. फिर अक्सर बातें होने लगी. इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई.


पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच अक्सर बात होने लगी. पटना के कुंदन ने लड़की को कहा कि वह कुंवारा है और शादी के लिए अच्छी लड़की की तलाश कर रहा है. लड़की उसके झांसे में आ गयी. उसके बाद दोनों वीडियो कॉल पर बातें करने लगे. बात शादी की थी इसलिए मर्यादायें भी टूट गयीं. लड़की का आरोप है कि वीडियो कॉल के दौरान ही कुंदन ने उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.


अश्लील वीडियो बनाने के बाद कुंदन के तेवर ही बदल गये. कुंदन ने उस वीडियो के सहारे लडकी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. कुंदन ने अपने एक दोस्त को उस वीडियो के साथ छत्तीसगढ के जसपुर भेज दिया. उसके दोस्त ने अश्लील वीडियो के सहारे लड़की को ब्लैकमेल कर होटल में बुलाया. वहां उसके साथ रेप किया औऱ वापस लौट आया. लड़की का आरोप है कि उसके बाद कुंदन ने लड़की को कहा कि वह उसके कुछ औऱ दोस्तों के साथ हमबिस्तर हो. लड़की ने जब मना किया तो उसने .


पुलिस ने अश्लील वीडियो बरामद किया

कुंदन की ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने पुलिस से शिकायत की. 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दुलदुला थाने में कुंदन और उसके दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज की गई. छत्तीसगढ पुलिस की टीम पटना पहुंची और सोमवार को आरोपी कुंदन राज को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि छत्तीसगढ़ जाकर रेप करने वाला उसका दोस्त फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस की पूछताछ में कुंदन राज ने अपने उपर लगे आऱोपों को स्वीकार कर लिया. उसने अपने उस दोस्त की भी जानकारी दे दी है जिसने लड़की के साथ रेप किया था. पुलिस ने उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बरामद किया है.