ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

2 इंजीनियर शराब के साथ अरेस्ट, पटना जंक्शन पर आपस में बकझक भारी पड़ गया

PATNA : कोरोना काल में दिल्ली से स्पेशल ट्रेन का सफर कर पटना पहुंचे दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर शराब के साथ अरेस्ट कर लिए गए, मामला पटना जंक्शन का है। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले द

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में दिल्ली से स्पेशल ट्रेन का सफर कर पटना पहुंचे दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर शराब के साथ अरेस्ट कर लिए गए, मामला पटना जंक्शन का है। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले दो इंजीनियर ऑफिशियल वर्क से पटना पहुंचे थे लेकिन जंक्शन पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच एक कहासुनी हो गई। दोनों शराब के नशे में चूर थे लिहाजा हंगामा बढ़ने के बाद पहुंची जीआरपी ने दोनों को हिरासत में ले लिया। 


पटना जंक्शन पर जीआरपी ने इनका ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया तो दोनों नशे में पाए गए। पुलिस ने जब दिन के सामान की चेकिंग की तो उसमें शराब की बोतलें मिली। इनके बैग पर एक बोतल रॉकफोर्ड रिजर्व व्हिस्की, एक बोतल हंड्रेड पाइपर और ब्लेंडर स्कॉच व्हिस्की मिली है। पुलिस ने तत्काल इन दोनों को अरेस्ट कर लिया।


नशे में पकड़े गए सॉफ्टवेयर इंजीनियर मनीष झा और अभिषेक झा हैं। मनीष झा दिल्ली के विद्यापति नगर स्थित इंद्र एनक्लेव सुलेमान नगर का रहने वाला है जबकि अभिषेक झा विद्यापति नगर की ही निठारी इलाके का रहने वाला है।

टैग्स