ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ई-रिक्शा वाले ने दो सगी बहनों पर किया चाकू से हमला : गंभीर हालत में PMCH में भर्ती : दोनों पर थी उसकी गंदी नजर

PATNA : पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। जहां प्रेम-प्रसंग में ई-रिक्शा चालक ने दो बहनों पर चाकू से हमला कर दिया है। जिससे दोनों बहने बुरी तरह घायल हो गयी हैं। आनन-फानन म

ई-रिक्शा वाले ने दो सगी बहनों पर किया चाकू से हमला : गंभीर हालत में PMCH में भर्ती : दोनों पर थी उसकी गंदी नजर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। जहां प्रेम-प्रसंग में ई-रिक्शा चालक ने दो बहनों पर चाकू से हमला कर दिया है। जिससे दोनों बहने बुरी तरह घायल हो गयी हैं। आनन-फानन में दोनों बहनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वही आरोपी ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना दीघा स्थित रामजी चक की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पड़ोसी ई-रिक्शा चालक एक साथ दो बहनों से प्यार करता था। बड़ी बहन शादीशुदा है तो छोटी बहन अविवाहित है। दोनों की पहचान 28 वर्षीय प्रीति और 19 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। जबकि आरोपी ई-रिक्शा चालक की पहचान रामजी चक निवासी गोविंद कुमार के रूप में की गई है। दोनों बहनों पर गोविंद की गंदी नजर थी। 


मिली जानकारी के अनुसार विगत गुरुवार (6 जून) को वट-सावित्री पूजा को लेकर दोनों सगी बहनों के साथ गोविंद का झगड़ा हुआ था। झगड़ा क्यों हुआ, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इसी झगड़े के एक दिन बाद ई-रिक्शा चालक गोविंद ने एक साथ दोनों बहनों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों बहन बुरी तरह घायल हो गयी। 


आनन-फानन में स्थानीय लोग दोनों को पीएमसीएच ले गये, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही आरोपी ई-रिक्शा चालक गोविंद घटना के बाद से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।