ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना : शराब के नशे में हंगामा कर रहा था DIG का ड्राइवर, पुलिस ने किया अरेस्ट

PATNA : बोरिंग रोड में मंगलवार की देर रात शराब के नशे में धुत चालक हवलदार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार किए गए हवलदार की पहचान प्रभुनाथ पाल के रूप में की गई है और वह आर्थि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बोरिंग रोड में मंगलवार की देर रात शराब के नशे में धुत चालक हवलदार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार किए गए हवलदार की पहचान प्रभुनाथ पाल के रूप में की गई है और वह आर्थिक अपराध इकाई में तैनात है.

बताया गया कि प्रभुनाथ आर्थिक अपराध इकाई में पदस्थापित एक डीआईजी का ड्राइवर है. शराब के नशे में धुत प्रभुनाथ मोहिनी मोड़ के पास एक पान दुकान पर खड़े होकर कुछ लोगों से उलझ गया. नशे में टल्ली प्रभुनाथ वर्दी का रौब झाड़ते हुए लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगा.

शुरू में तो कुछ लोगों ने उसे वहां से चले जाने की सलाह दी, लेकिन जब वह नहीं माना और गाली गलौज करते हुए दो युवकों को मारने पर उतारू हो गया तोवहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और इसकी  सूचना पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टल्ली हवलदार को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि वह बोरिंग रोड में डीआईजी को छोड़कर आ रहा था, इसी बीच कहीं शराब पी ली और फिर पान खाने के दौरान उलड़ गया.  

टैग्स