ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

साइबर ठगी से सावधान! पटना में महिला कांस्टेबल के खाते से बदमाशों ने उड़ाये 49 हज़ार

PATNA: बिहार में बढ़ रहे साइबर क्राइम अब पुलिस के लिए सिरदर्द बनते जा रहा है। लगातार ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसे सुनकर खुद पुलिस वाले भी हैरत में नज़र आ रहे हैं। इसी बीच अब एक

साइबर ठगी से सावधान! पटना में महिला कांस्टेबल के खाते से बदमाशों ने उड़ाये 49 हज़ार
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ रहे साइबर क्राइम अब पुलिस के लिए सिरदर्द बनते जा रहा है। लगातार ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसे सुनकर खुद पुलिस वाले भी हैरत में नज़र आ रहे हैं। इसी बीच अब एक और हैरान करने वाला मामला राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी का है, जहां बदमाशों ने एक महिला कांस्टेबल को अपना निशाना बनाया है। कांस्टेबल के खाते से 49 हजार रुपए उड़ा लिए गए। 





बदमाशों ने पहले महिला कांस्टेबल से गूगल प्ले स्टोर से एक ऐप डाउनलोड कराया। बाद में उसका अकाउंट हैक कर 49 हजार रुपए निकाल लिए। पूरा मामला मसौढ़ी थाना क्षेत्र के डाकबंगला रोड का है। यहां मंटू कुमार की पत्नी अनिता कुमारी के साथ ये धोखाधड़ी हुई है। 



अनिता कुमारी नालंदा जिले के चिकसौरा थाना में सीसीटीएनएस के पद पर कार्यरत हैं। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कल यानी सोमवार की शाम महिला कांस्टेबल को एक कॉल आया। बदमाशों ने उनसे एक ऐप इंस्टॉल कराया, जिसके बाद उनके अकाउंट से 49 हजार रुपए गायब हो गए। ये निकासी एक बार में नहीं बल्कि तीन बार में की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई।

टैग्स