ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BPSC: छात्र नेता दिलीप कुमार को कोर्ट से मिली जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

patna: नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ BPSC अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद शनिवार को छात्र नेता दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दी थी। आज दिलीप कुमार को कोर्ट से जमानत मिल गयी है

BPSC: छात्र नेता दिलीप कुमार को कोर्ट से मिली जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

patna: नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ BPSC अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद शनिवार को छात्र नेता दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दी थी। आज दिलीप कुमार को कोर्ट से जमानत मिल गयी है। गिरफ्तारी के तीसरे दिन छात्र नेता को जमानत मिली अब वो जेल से बाहर निकलेंगे। पिछले दो दिनों से छात्र अपने नेता दिलीप कुमार की रिहाई की मांग छात्र कर रहे थे। 


बता दें कि 13 दिसंबर को 70वीं BPSC की होने वाली परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू होने के कथित दावे के साथ प्रदर्शन करने वाले छात्र नेता दिलीप कुमार को पटना की गर्दनीबाग पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। फेमस शिक्षक खान सर और रहमान सर को भी एक दिन पहले शुकवार की रात को हिरासत में लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। वही छात्र नेता दिलीप कुमार समेत 250 अज्ञात पर दंगा भड़काने का प्रयास, षडयंत्र रचने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला गर्दनीबाग पुलिस ने दर्ज किया था। जिसके बाद शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद छात्र नेता दिलीप कुमार को पुलिस ने जेल भेजा था। 


बता दें कि नॉर्मलाइजेशन को लेकर भारी संख्या में अभ्यर्थी बीपीएसपी कार्यालय के समक्ष बीते शुक्रवार को पहुंचे थे और इस दौरान जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की थी और हंगामा भी मचाया था। इस दौरान बेली रोड पर आवागमन बुरी तरह बाधित हो गया। पुलिस कर्मियों ने अभ्यर्थियों को वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन वो वहां से हटने को तैयार नहीं हुए जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी कि विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। 


दरअसल बीपीएससी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू नहीं की जाएगी इसके बावजूद छात्र किसी के बहकावे में आ गये और बीपीएससी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने लगे और हंगामा मचाने लगे। वही अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले दिलीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही पटना स्थित कोचिंग सेंटर खान ग्लोबल स्टडीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। कोचिंग सेंटर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से कथित तौर पर अपने संस्थापक और यूट्यूबर खान सर की गिरफ्तारी का वीडियो शेयर किया था। खान सर और गुरु रहमान ने भी छात्रों के इस आंदोलन का खुलकर समर्थन किया था।  

टैग्स