ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चलती ट्रेन से किडनैपिंग मामले का खुलासा, RDO दीपक ने खुद ही रची थी अपहरण की साजिश, बख्तियारपुर के होटल से बरामद

PATNA: पटना के बख्तियारपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक होटल से अगवा ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार को पुलिस ने बरामद किया है। दीपक ने खुद ही अपने अपहरण की साजि

चलती ट्रेन से किडनैपिंग मामले का खुलासा, RDO दीपक ने खुद ही रची थी अपहरण की साजिश, बख्तियारपुर के होटल से बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के बख्तियारपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक होटल से अगवा ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार को पुलिस ने बरामद किया है। दीपक ने खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी। इस बात का खुलासा होने के बाद परिजन भी हैरान हैं। 


बता दें कि चलती ट्रेन से RDO के अपहरण की बात सामने आई थी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। पूरे इलाके की नाकेबंदी की गयी। हर होटलों में छानबीन शुरू की गयी। इसी दौरान बख्तियारपुर के एक होटल से अगवा पदाधिकारी को बरामद किया गया। उसकी बातों को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी। 


सोमवार की सुबह मीडिया में यह खबर आई कि हाल ही में BPSC की परीक्षा पास कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी बने दीपक कुमार का अपहरण हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। लेकिन अब यह खबर आ रही है कि दीपक कुमार को पुलिस ने बख्तियारपुर के एक होटल से बरामद कर लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस बरामद किये गये पदाधिकारी दीपक कुमार से पूछताछ कर रही है। 


कुछ घंटे पहले यह खबर आ रही थी कि बदमाशों ने ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) को चलती ट्रेन से अगवा कर लिया था। अगवा पदाधिकारी का हाल ही में BPSC के माध्यम से चयन हुआ था और वो ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कोसी एक्सप्रेस से बरौनी से गया जा रहे थे। BPSC से चयनित ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार को गया में योगदान देना था लेकिन खुसरूपुर के पास अपराधियों द्वारा चलती ट्रेन से दीपक कुमार को अगवा कर लिये जाने की बात सामने आई थी।


दीपक ने खुद फोन कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद से दीपक कुमार ने मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया। जिसके बाद घबराये परिजनों ने खुसरुपुर जीआरपी को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी। दीपक के मोबाइल लोकेशन के जरीये पुलिस ने बख्तियारपुर के एक होटल में छापेमारी की और वहां से दीपक को बरामद किया। पुलिस को पता चला कि दीपक ने खुद के अपहरण की कहानी रची थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ऐसा करने के पीछे का कारण क्या है इसका पता भी पुलिस लगा रही है।