ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

कार की हेडलाइट से शराब की खेप बरामद, पटना के जगदेव पथ में उत्पाद विभाग की कार्रवाई

PATNA: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही हरकतों से बाज आ रहे हैं। शराब की तस्करी के

कार की हेडलाइट से शराब की खेप बरामद, पटना के जगदेव पथ में उत्पाद विभाग की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही हरकतों से बाज आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। हालांकि शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं। सोमवार को पटना में वाहन जांच के दौरान एक कार को पकड़ा गया। 


कार की हेडलाइट के नीचे विदेशी शराब को छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने कार से 116 लीटर शराब बरामद किया है वही कार के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत एक लाख रूपये बतायी जा रही है। उत्पाद विभाग के सहायक अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बात की सूचना मिली थी कि जगदेव पथ में शराब की डिलीवरी होनी है। 


सूचना मिलते ही इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया गया इस दौरान शक के आधार पर एक कार को रोका गया। कार की तलाशी ली गयी तब कुछ भी नहीं मिला लेकिन जब जांच टीम की नजर कार की हेडलाइट पर गई तो वो दंग रह गये क्योंकि शराब तस्करों ने हेडलाइट के अंदर ही शराब को छिपा रखा था। 


हेडलाइट को हटाकर शराब की खेप को बाहर निकाला गया। कार के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया और जब उससे पूछताछ की गयी तब उसने बताया कि वो वैशाली के नया गांव का रहने वाला है। उसने अपना नाम दीपक कुमार बताया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।