ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बॉयफ्रेंड ने फेसबुक पर डाली गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो, लड़की की गंदी तस्वीर हुई वायरल

PATNA : प्रेम-प्रसंग में धोखेबाजी की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : प्रेम-प्रसंग में धोखेबाजी की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट कर दी. बॉयफ्रेंड की इस गंदी करतूत के बाद लड़की की अश्लील फोटोज अब फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी गई है. 


घटना बिहारशरीफ जिले के सोहसराय थाना इलाके की है. जहां एक मोहल्ले की रहने वाली लड़की ने अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत की है. लड़की ने लड़के पर फर्जी फेसबुक आइडी बनाने और उसके अश्लील फोटो पोस्ट कर वायरल करने का आरोप लगाया है. पीड़ित लड़की ने महिला थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराइ है. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.


पीड़िता के मुताबिक हाल ही में उसकी जान-पहचान राजकुमार नाम के एक लड़के से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी. लेकिन, राजकुमार कुछ दिनों से मोबाइल पर अश्लील बातें करने की कोशिश करने लगा. इसके बाद उन्होंने मोबाइल के सिम को बंद कर दिया. इसके बाद रितिक राज के नाम से एक फेसबुक आईडी बनाकर राजकुमार उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है. इससे उसकी बदनामी हो रही है. ऐसा करने से मना करने के बावजूद राजकुमार ने नहीं माना. थक-हारकर पीड़िता महिला थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है. महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. 

टैग्स