ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में युवक को मारी गोली, घर से बिस्किट खरीदने निकला था

PATNA : राजधानी पटना में एक युवक को गोली मारी गई है। घटना शुक्रवार की देर रात की है, जब गर्दनीबाग थाना इलाके के अंबेडकर चौक के पास एक युवक गोलू कुमार को गोली मार दी गई। गोली लगने क

पटना में युवक को मारी गोली, घर से बिस्किट खरीदने निकला था
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक युवक को गोली मारी गई है। घटना शुक्रवार की देर रात की है, जब गर्दनीबाग थाना इलाके के अंबेडकर चौक के पास एक युवक गोलू कुमार को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद गोलू को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फिर बाद में गोलू का बयान भी दर्ज किया गया है पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। 


कटा के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक वारदात के पीछे लूटपाट का मकसद बताया जा रहा है। गोली लगने से घायल गोलू ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक वह शुक्रवार की रात अपने बच्चे के लिए बिस्किट खरीदने घर से बाहर निकला था, तभी अचानक वहां भगदड़ होने लगी। भगदड़ के दौरान एक युवक ने हाथ में पिस्टल लेकर गोली चलाना शुरु कर दिया। युवक की पहचान पंकज के तौर पर हुई है। पंकज ने हथियार लहराते हुए गोलू के ऊपर गोली चलाई। 


हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है के पंकज में गोलू के ऊपर गोली क्यों चलाई। क्या पंकज किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आया था। जख्मी गोलू सिपारा का रहने वाला है और वह गर्दनीबाग इलाके में अपने ससुराल में रहता है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है लेकिन अब तक पंकज पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।