ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहटा रेफरल अस्पताल की ANM से 2 लाख की छिनतई, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के बिहटा का है जहां रेफरल अस्पताल के एएनएम सु

बिहटा रेफरल अस्पताल की ANM से 2 लाख की छिनतई, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के बिहटा का है जहां रेफरल अस्पताल के एएनएम सुलेखा कुमारी से दिनदहाड़े अपराधियों ने दो लाख कैश छिन लिया और मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 


घटना बिहटा थानाक्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के पास की है। बताया जाता है कि बिहटा के रेफरल अस्पताल की एएनएम सुलेखा कुमारी बिहटा स्थित एसबीआई के मेन शाखा से 2 लाख रुपये निकालकर अस्पताल की ओर जा रही थी तभी ब्लॉक के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने थैले में रखे 2 लाख कैश छिन लिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और  बैंक और आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गये। फिलहाल अपराधियों की पहचान में पुलिस लगी हुई है। इस संबंध में बिहटा थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि एएनएम सुलेखा कुमारी से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के द्वारा 2 लाख रुपए की छिनतई हुई है। 


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। घटना उस वक्त हुई जब बैंक से पैसा निकाल कर महिला वापस हॉस्पिटल जा रही थी तभी बिहटा ब्लॉक के पास बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता