ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहटा में हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

PATNA: बिहटा के अमनाबाद गांव में भूमि विवाद में हत्या की वारदात हुई थी। इस मामले की जांच में पुलिस लगी थी। आज पुलिस ने हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नागेन्

बिहटा में हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहटा के अमनाबाद गांव में भूमि विवाद में हत्या की वारदात हुई थी। इस मामले की जांच में पुलिस लगी थी। आज पुलिस ने हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नागेन्द्र कुमार को जेल भेजा गया है। वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद गांव में जमीनी विवाद में हुए हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी के घर से हथियार का जखीरा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमनाबाद गांव निवासी नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है। 


वही हत्या के मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व अहमदाबाद गांव में बालू घाट पर जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी। 


वही मृतक की पत्नी चिंता देवी ने जमीनी विवाद को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया था। जहाँ पुलिस ने आरोपीयों के घर पर छापेमारी के दौरान घर में छुपाकर रखें गये तीन राइफल, 23 जिंदा कारतूस एवं एक देसी कट्टा बरामद किया है। साथ ही एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। हालांकि हत्या के मामले में अन्य आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के पुलिस लागतार छापामारी कर रही है।