ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: SSB जवान ने दूसरे के बदले दिया था एग्जाम, पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा

PATNA: बिहार में पेपर लीक के कारण रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दानापुर पुलिस की टीम ने मनेर और दुल्हिन बाजार में छापेमारी कर ए

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: SSB जवान ने दूसरे के बदले दिया था एग्जाम, पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में पेपर लीक के कारण रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दानापुर पुलिस की टीम ने मनेर और दुल्हिन बाजार में छापेमारी कर एसएसबी जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े सॉल्वर गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने उनके पास से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहटा के रहने वाले अजय उर्फ दीपक और दुल्हिन बाजार के निवासी रमेश कुमार उर्फ अनुराग के तौर पर हुई है। अजय एसएसबी का जवान है और पैसे लेकर दूसरों की जगह परीक्षा देता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों के पास से बरामद मोबाइल फोन के जरीए पुलिस उनके अन्य साथियों को तलाश कर रही है।


इस मामले में पुलिस ने बीएस कॉलेज के के हॉस्टल से बीते 30 सितंबर की रात सिंगोड़ी के दोखारा के रहने वाले रंधीर कुमार को गिरफ्तार किया था। रंधीर स्कॉलर को परीक्षा में बैठाता है। छानबीन के बाद गोलापर के रहने वाले अभिमन्यु को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में गिरोह के दो सदस्यों दुल्हिन बाजार से रमेश कुमार उर्फ अनुराग एवं मनेर से बिहटा के आनंदपुर निवासी अजय कुमार उर्फ दीपक का नाम सामने आया था।


जिसके बाद दानापुर पुलिस की टीम ने सोमवार रात छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से बरामद मोबाइल फोन के जरीए पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा होने की संभावना है।