ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar News: पटना में BMP हवालदार की दबंगई, शराब के नशे में महिला से की छेड़खानी; विरोध किया तो बोला- DIG साहब के आदमी हैं.. कुछ भी करेंगे

PATNA: बिहार में पुलिसकर्मियों की दबंगई कोई नई नहीं है। अक्सर पुलिस जवानों की करतूतों से पूरा महकमा शर्मसार होता रहा है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां एक बीएमपी हवा

Bihar News: पटना में BMP हवालदार की दबंगई, शराब के नशे में महिला से की छेड़खानी; विरोध किया तो बोला- DIG साहब के आदमी हैं.. कुछ भी करेंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में पुलिसकर्मियों की दबंगई कोई नई नहीं है। अक्सर पुलिस जवानों की करतूतों से पूरा महकमा शर्मसार होता रहा है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां एक बीएमपी हवालदार की शर्मनाक करतूत सामने आई है। बीएमपी हवालदार ने बीच सड़क पर एक महिला से छेड़खानी की और जब महिला ने इसका विरोध किया तो वह धौंस दिखाने लगा और कहा कि डीआईजी के आदमी हैं, कुछ भी कर सकते हैं।


दरअसल, पीड़ित महिला बोरिंग रोड स्थित जमुना अपार्टमेंट में ब्यूटी पार्लर चलाती है। मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपना पार्लर बंद कर घर लौट रही थी। इसी दौरान बीएमपी का हवालदार इंद्र बहादुर भंडारी शराब के नशे में अपनी बाइक पर सवार होकर महिला के बगल से गुजरा और उसे चट करते हुए आगे निकल गया। गलत तरीके से टच करने के बाद जब महिला ने विरोध जताया तो उसने धौंस दिखाने शुरू कर दिया।


रांची के डोरंडा का रहने वाला बीएमपी जवान इंद्र बहादुर भंडारी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और महिला का रास्ता रोककर उससे उलझ गया। आरोपी ने कहा कि वह डीआईजी साहब का आदमी है और कुछ भी कर सकता है। किसी तरह से महिला ने रात करीब 10 बजे कृष्णापुरी थाने को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बीएमपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।


पूरे मामले पर कृष्णापुरी थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी बीएमपी हवालदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच कराया गया है। ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराया गया तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता