ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

Patna Crime News: बिहार में महिलाएं शराब की कर रही होम डिलीवरी, महिलाओं की मांग पर ही नीतीश कुमार ने लागू की थी शराबबंदी

PATNA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब तो महिलाएं भी इस शराब के धंधे में कूद पड़ी है। पटना के खगौल स्थित लोको क

Patna Crime News: बिहार में महिलाएं शराब की कर रही होम डिलीवरी, महिलाओं की मांग पर ही नीतीश कुमार ने लागू की थी शराबबंदी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब तो महिलाएं भी इस शराब के धंधे में कूद पड़ी है। पटना के खगौल स्थित लोको कॉलोनी से 6 महिलाओं को शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया है। गिरफ्तार महिलाओं के पास से 4 बैग और 3 पर्स मिला है। जिसमें रखे 37 लीटर विदेशी शराब को खगौल पुलिस ने जब्त किया है।


बता दें कि महिलाओं की मांग पर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी लागू की। पिछले आठ साल से यह कानून बिहार में लागू है। इसके बावजूद इस कानून को तोड़ने का काम महिला ही कर रही है। पटना के खगौल में पुलिस ने 6 महिलाओं को शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़ा है। इन सभी को जेल भेजा गया है। 


गिरफ्तार महिलाओं में 25 वर्षीया ममता देवी, पिंकी देवी, 32 वर्षीया उर्मिला देवी, 35 वर्षीया सुशीला देवी, 22 साल की पूजा और पिंकी शामिल है। गिरफ्तार सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से विदेशी शराब लाकर दानापुर, खगौल, पटना और पटना सिटी में बेचा करती थी। ये महिलाएं काफी समय से इस धंधे में लगे थे लेकिन पुलिस को भी इस बात की खबर तक नहीं थी। 


पुलिस ने भी नहीं सोचा होगा कि महिलाएं शराब के धंधे में जुड़ी है। जब यह मामला सामने आया तो पुलिस भी हैरान रह गये। जब पता चला कि महिलाएं दूसरे राज्यों से शराब लाकर पटना और आस-पास के इलाकों में शराब की होम डिलिवरी करती है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि कई इलाकों में अभी भी महिलाएं शराब बेचने का काम करती है। पटना या इसके आस-पास के सभी इलाकों में कड़ाई से छापेमारी की जानी चाहिए ताकि पुलिस की डर से लोग शराब की अवैध तस्करी करना छोड़ दे और इस कानून का सही से पालन हो सके।