ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में जंगलराज रिटर्न्स: NMCH के डॉक्टर का अपहरण, गांधी सेतु से मिली कार

PATNA:बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने एनएमसीएच के डॉक्टर संजय कुम

बिहार में जंगलराज रिटर्न्स: NMCH के डॉक्टर का अपहरण, गांधी सेतु से मिली कार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने एनएमसीएच के डॉक्टर संजय कुमार का अपहरण कर लिया है। पटना से मुजफ्फरपुर जाने के लिए डॉ. संजय कुमार 1 मार्च की शाम 7 बजे निकले थे। लेकिन ना तो वे मुजफ्फरपुर पहुंचे और ना ही पटना ही लौटे। उनकी कार गांधी सेतु पुल से बरामद किया गया है। लेकिन डॉक्टर का पता अब तक नहीं चल पाया है। परिजन अपहरण की बात कह रहे हैं और डॉ. संजय की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। आईएमए ने भी पुलिस से इस मामले की जांच की मांग की है।


अगवा डॉ. संजय कुमार की पत्नी प्रोफ़ेसर सलोनी कुमारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम 7 बजकर 42 मिनट पर उन्होंने अपने पति से बात की थी। तब डॉ.संजय कुमार ने बताया था कि वे जाम में फंसे हुए हैं लेकिन कुछ घंटों के बाद फिर दोबारा डॉक्टर साहब से संपर्क किया गया। लेकिन उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया। जिसके बाद बुधवार की देर रात अपनी बड़ी बहन आईएएस डिंपल वर्मा (यूपी कैडर) और जीजा प्रशांत कुमार (एडीजी लॉ एंड ऑर्डर) उत्तर प्रदेश कैडर को घटना की सूचना दी। 


जिसके बाद डॉ. संजय के मोबाइल नंबर को सर्विसलांस पर रखा गया। पटना के एसएसपी  और मुजफ्फरपुर के एसपी से भी संपर्क किया गया। पटना के पत्रकार नगर थाने को इसकी लिखित सूचना दी गई। जिसके बाद डॉ.संजय कुमार की कार पटना के महात्मा गांधी सेतु पुल के 46 नंबर पाया के पास से बरामद किया गया। कार की दूसरी चाबी से जब कार को खोला गया तो अंदर से दोनों मोबाइल और चश्मा मिला। डॉक्टर संजय के अचानक गायब होने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


परिजन डॉक्टर संजय के अपहरण की बात कह रहे हैं। अब तक उनका अता पता नहीं चल पाया है। पटना सिटी एसपी संदीप  सिंह ने बताया है कि यह मिसिंग का मामला है। पत्रकार नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। डॉक्टर संजय कुमार के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकाली गई है जिसकी जांच की जा रही है। पटना पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बिहार में जंगलराज रिटर्न्स: NMCH के डॉक्टर का अपहरण, गांधी सेतु से मिली कार

बिहार में जंगलराज रिटर्न्स: NMCH के डॉक्टर का अपहरण, गांधी सेतु से मिली कार

टैग्स