ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! बोरे में बंद मिली युवती की डेड बॉडी, हत्यारे ने सिर काट नदी किनारे फेंका शव

PATNA : बिहार में क्राइम का ग्राफ तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकल

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! बोरे में बंद मिली युवती की डेड बॉडी, हत्यारे ने सिर काट नदी किनारे फेंका शव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में क्राइम का ग्राफ तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकल कर सामने आया है। जहां बोरे में बंद मिली युवती की डेड बॉडी मिली है। हत्यारे ने पहले युवती का सिर काटा फिर पेट चीर आंतें भी बाहर निकाल ली। 


जानकारी के मुताबिक,  बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकजलाल गांव के पास महाने नदी के किनारे से पुलिस ने गला कटा एक युवती का शव बरामद किया है। इस  युवती की उम्र 23 वर्ष के करीब है। हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। ऐसा माना जा रहा है कि कहीं और हत्या कर अपराधियों ने शव को नदी के पास फेंक दिया है। 


वहीं, पुलिस इसको लेकर अवैध संबंध अथवा हॉरर किलिंग में हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल शव को पहचान के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है।  थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस संबंध में हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल  लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शव की पहचान होने के बाद ही कोई जानकारी सामने आ सकती है। 


बताया जा रहा है कि,पुलिस को महाने नदी के उत्तरी तट के किनारे पीले बोरे में एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच पुलिस ने बोरे को खोला तो पाया कि उसमें एक युवती का क्षतविक्षत शव पड़ा है। उधर शव मिलने की जानकारी से गांव में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने युवती की बेदर्दी से हत्या की थी।  उसके न केवल सिर काट कर बोरे में बंद किया गया था, बल्कि पेट पर भी धारदार हथियार से हमला के निशान हैं। उसकी आंतें बाहर निकली हुई थीं। युवती ने क्रीम कलर की कुर्ती व कालेरंग की स्ट्रेट पैंट पहन रखी है।