ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी : बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या : इलाके में दहशत का माहौल

PATNA : बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन अपराधी बेखौफ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे पालीग

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी : बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या : इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन अपराधी बेखौफ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे पालीगंज से आया है। जहां एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 


दरअसल,  पालीगंज के सिगोड़ी और खीरीमोड़ थाना के बॉर्डर पर एक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में मृतक की पहचान खिरीमोड़ थानाक्षेत्र के बहेरिया नीरखपुर निवासी गणेश यादव के रूप में हुई है। जो बालू का कारोबार करता था। घटना की सूचना मिलते ही दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्ज में लेकर जांच में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


पुलिस सूत्रों के अनुसार गणेश यादव अपने घर बहेरिया नीरखपुर से मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। इसी बीच सिगोड़ी थानाक्षेत्र के पतौना गांव के आगे सुबाउ टोला नहर के बधार में पूर्व से घात लगाये अपराधियो ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। सूचना मिलते ही डीएसपी के निर्देश पर दोनों थाने की पुलिस मौके से शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।


उधर, इस घटना को लेकर डीएसपी प्रीतम कुमार ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि गणेश यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रथम दृष्टा पूर्व के रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम दिए जाने का यह मामला प्रतीत होता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में विस्तार से कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।