ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : 13 साल की बच्ची के साथ तीन महीने तक बलात्कार, बदमाश ने बंधक बनाकर कई बार किया रेप

PATNA : 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल मासूम के साथ लगातार तीन महीने तक बंधक बनाकर रेप करने की घटना सामने आ रही

बिहार : 13 साल की बच्ची के साथ तीन महीने तक बलात्कार, बदमाश ने बंधक बनाकर कई बार किया रेप
First Bihar
3 मिनट

PATNA : 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल मासूम के साथ लगातार तीन महीने तक बंधक बनाकर रेप करने की घटना सामने आ रही है. पीड़िता के परिजनों से पुलिस में शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


इस घटना को हरियाणा के रोहतक में अंजाम दिया गया है. बिहार की रहने वाली 13 साल की बच्ची के साथ बिहार के ही रहने वाले एक शख्स ने बलात्कार किया. करीब तीन महीने तक बंधक बनाकर आरोपी उसके साथ लगातार कुकर्म करता रहा. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट समेत कई अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है.


पीड़िता मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली है. आरोपी शख्स भी इसी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि भागलपुर से एक मजदूर काफी लंबे समय से रोहतक में रह रहा था. उसकी बेटी और बेटा भी उसके साथ रहते थे. एक दिन अचनाक से उसकी बेटी गायब हो गई. पता चला कि पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने ही उसकी बेटी का अपहरण किया है. जब वह बेटी को लाने गया तो बदमाश ने मार पीटकर भगा दिया.


लगभग 20 दिन पहले आरोपित उसकी बेटी को लेकर आ गया और दोबारा से पड़ोस में रहना शुरू कर दिया. उसकी बेटी को घर में बंधक बनाकर रखा गया. लड़की के परिजन फिर वहां पर पहुंचे, इस पर आरोपित ने अपने परिवार के साथ सदस्यों के साथ मिलकर उसे धमकी दी कि दोबारा यहां आए तो जान से मार दिया जाएगा.


इसकी शिकायत मिलने के बाद रविवार शाम सिटी थाना पुलिस ने एक टीम बनाई और आरोपित के मकान पर दबिश दी गई. जहां से नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया. देर रात ही सिविल अस्पताल में नाबालिग का मेडिकल कराया गया और सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए.


इंद्रा कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआइ सुभाष ने कहा कि नाबालिग को कई महीनों से बंधक बनाकर रखा जा रहा था. उसके साथ गलत काम किया गया. शिकायत के बाद नाबालिग को बंधनमुक्त करा दिया गया है. साथ ही आरोपित आनंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.