ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : बाप की विधायकी गई तो बेटा बन गया भारी चोर, पटना पुलिस ने BJP के पूर्व विधायक के चोर बेटे को रंगेहाथ दबोचा

PATNA : बीजेपी के पूर्व विधायक और बिहार के बेगूसराय क्षेत्र के कद्दावर नेता के बेटे को पटना पुलिस ने चोरी करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. बेगूसराय के बखरी विधान सभा सीट से एक न

बिहार : बाप की विधायकी गई तो बेटा बन गया भारी चोर, पटना पुलिस ने BJP के पूर्व विधायक के चोर बेटे को रंगेहाथ दबोचा
First Bihar
5 मिनट

PATNA : बीजेपी के पूर्व विधायक और बिहार के बेगूसराय क्षेत्र के कद्दावर नेता के बेटे को पटना पुलिस ने चोरी करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. बेगूसराय के बखरी विधान सभा सीट से एक नहीं दो-दो बार विधायक रहे और भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में काम कर चुके इस कद्दावर नेता के बेटे को पटना में चोरी करते पकड़ा गया है.


पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्र इलाके में दो चोरों को पकड़ा गया है, जिसमें एक बीजेपी के पूर्व विधायक बेटा है. पुलिस ने बताया कि बेगूसराय के बखरी सीट से बीजेपी के विधायक रहे रामानंद राम का बेटा राकेश राज चोरी करते हुए गिरफ्तार हुआ है. इसके साथ पुलिस ने शास्त्रीनगर के रहने वाले निखिल कुमार को भी दबोचा है, जो इसके साथ मिलकर चोरी की वारदात को पटना में अंजाम देता था.


इसे भी पढ़ें - टिकट कटने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- बीजेपी 3 करोड़ रुपये लेकर सिंबल देती है


पटना के पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है. निखिल सीतामढ़ी के रहने वाले शंकर ठाकुर का बेटा है. वह बेंगलुरु में इंजीनियरिंग का छात्र है. लॉकडाउन के बाद से वह पटना में ही है. यहां परिवार के साथ शास्त्रीनगर में रहता है. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वे मौज मस्ती के लिए मोबाइल झपटमारी करते हैं. पुलिस ने दोनों की बाइक भी जब्त कर ली है. बाइक चोरी की है या नहीं इसकी जांच की जा रही है. 


बिहार : बाप की विधायकी गई तो बेटा बन गया भारी चोर, पटना पुलिस ने BJP के पूर्व विधायक के चोर बेटे को रंगेहाथ दबोचापूर्व विधायक रामानंद राम, बीजेपी


कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच निखिल बेंगलुरू से पटना आ गया था और शास्त्रीनगर में एक किराए के मकान में रह रहा था. यहीं पर पूर्व विधायक राममंद राम के बेटे से उसकी दोस्ती हुई थी. दोनों साथ मिलकर चेन, मोबाइल और कीमती सामान लूटते थे. लूटी गई चेन, मोबाइल और कीमती सामान को बेचकर मिले रुपयों से वह ब्रांडेड कपड़े और महंगे जूते पहनते थे. बड़े होटलों में ठहरना और खाना पीना कर दोनों मौज-मस्ती भी किया करते थे. पटना में उनके द्वारा पाटलिपुत्र, शास्त्रीनगर, एसकेपुरी और राजीवनगर में चेन लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया गया था लेकिन ये दोनों पहली बार पकड़े गए. 


बिहार : बाप की विधायकी गई तो बेटा बन गया भारी चोर, पटना पुलिस ने BJP के पूर्व विधायक के चोर बेटे को रंगेहाथ दबोचा


गौरतलब हो कि बखरी विधान सभा के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे रामानंद राम का अपने इलाके में काफी दबदबा है. लेकिन पिछले चुनाव में बीजेपी ने इन्हें टिकट नहीं दिया था. इस सुरक्षित सीट से भाजपा ने रामानंद का टिकट काटकर रामशंकर पासवान को दे दिया था लेकिन रामशंकर सीपीआई के उम्मीदवार सूर्यकांत पासवान से बहुत कम अंतर से हार गए. रामशंकर पासवान को कुल 71400 वोट मिले जबकि सूर्यकांत पासवान 72177 वोट हासिल कर महज 777 वोटों के अंतर से जीत गए.


बिहार : बाप की विधायकी गई तो बेटा बन गया भारी चोर, पटना पुलिस ने BJP के पूर्व विधायक के चोर बेटे को रंगेहाथ दबोचा


चुनाव के समय में यह जानकारी निकल कर सामने आई थी कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बखरी के पूर्व विधायक रामानंद राम को टिकट देने से इनकार कर दिया था. पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद रामानंद राम बीजेपी के खिलाफ चल गए और इन्होंने मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव की पार्टी जान अधिकार पार्टी का दामन थाम लिया. पप्पू यादव ने खुद इनके अपनी पार्टी की सदस्यता पटना में दिलाई थी. 


बिहार : बाप की विधायकी गई तो बेटा बन गया भारी चोर, पटना पुलिस ने BJP के पूर्व विधायक के चोर बेटे को रंगेहाथ दबोचा


गौरतलब हो कि रामानंद राम बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी से भी विधायक रह चुके हैं. जब ये राजद के विधायक थे तब साल 2010 में आरजेडी ने इन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था. तब रामानंद ने पलटी मारते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया और फिर से जीत गए. लेकिन अगले टर्म में साल 2015 के चुनाव में रामानंद राम आरजेडी के उम्मीदवार उपेन्द्र पासवान से चुनाव हार गए.