ब्रेकिंग
छात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

बिहार के नकली DGP को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिले में DM बनने की भी थी चर्चा

SAMASTIPUR : कोरोना संकट की महामारी के बीच पुलिस खुराफातियों से भी तंग आ गई है. हल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर खुराफातियों के बारे में चर्चा की थी. बिहार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : कोरोना संकट की महामारी के बीच पुलिस खुराफातियों से भी तंग आ गई है. हल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर खुराफातियों के बारे में चर्चा की थी. बिहार पुलिस ने भी राज्य के नकली डीजीपी साहब को अरेस्ट किया है. दरअसल जिले में डीएम बनने की भी सुर्खियां ये महानुभाव बटोर रहे थे. जिसे अब पुलिस अरेस्ट कर पूछताछ कर रही है.


मामला समस्तीपुर जिले का है. जहां उजियारपुर थाना इलाके के पतैली गांव से एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया गया है. जो बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय और समस्तीपुर के डीएम के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर बदमाशी कर रहा था. युवक के खिलाफ शिकायत मिलने पर उजियारपुर पुलिस ने इसे अरेस्ट कर लिया है.


दलसिंहसराय के एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि समस्तीपुर एसपी को सीआईडी विभाग से यह सुचना मिली थी कि समस्तीपुर जिलाधिकारी और बिहार के डीजीपी के नाम से समस्तीपुर का एक व्यक्ति फर्जी ट्विटर अकाउंट को संचालित कर रहा है. जिसका लोकेशन उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली गांव मे दिख रहा था. सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुंदन कुमार के नेतृत्व मे  पुलिस टीम को ट्विटर अकाउंट चलाने वाले युवक के तस्वीर की मदद से पतैली गांव में छापेमारी की.


डीएसपी ने आगे बताया कि छापेमारी में आरोपी को अरेस्ट करने की कामयाबी पुलिस को मिली. गिरफ्तार युवक की पहचान पतैली गांव के रहने वाले उपेन्द्र महतो के 30 साल के बेटे संजय कुमार के रूप मे की गई है. गिरफ्तार युवक ने भी दोनों फर्जी ट्विटर अकाउंट को संचालित करने की बात स्वीकार किया है. युवक के पास से बरामद मोबाइल में जिलाधिकारी समस्तीपुर और डीजीपी बिहार पटना के नाम से ट्विटर अकाउंट भी पाया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता