ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार : 'पत्रकार' की गाड़ी से 3 करोड़ के सोने की बिस्किट बरामद, कार की इंजन में छिपाकर रखा था माल

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय को एक बड़ी कामयाबी मिली है. 'पत्रकार' की गाड़ी से 3 करोड़ रुप

बिहार : 'पत्रकार' की गाड़ी से 3 करोड़ के सोने की बिस्किट बरामद, कार की इंजन में छिपाकर रखा था माल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय को एक बड़ी कामयाबी मिली है. 'पत्रकार' की गाड़ी से 3 करोड़ रुपये की सोने की बिस्किट बरामद की गई है, जो कार की इंजन में बने तहखाने में छिपाकर राखी हुई थी. खुलासा हुआ है कि ये माल पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ले जाया जा रहा था. 


मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना इलाके की है. यहां मैठी टोल प्लाजा के पास कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर तीन करोड़ रुपये के सोने की बिस्किट बरामद की गई है. गाड़ी में सवार तीन तस्करों को भी दबोचा गया है. जिसमें दो उत्तर प्रदेश और एक दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है. तस्करों ने पूछताछ में पहले भी इस तरह से सोने के बिस्कुट की तस्करी करने की बात स्वीकार की है.


जानकारी मिली है कि जिस कार से सोने की बिस्किट बरामद की गई है, उसपर 'प्रेस' लिखा हुआ है. इंजन में बने तहखाना से 35 बिस्कुट मिले हैं  इसमें कुछ बिस्कुट पर विदेशी मार्का भी अंकित है. सभी बिस्कुटों पर नम्बर भी अंकित है, जो A-1 से शुरू है और C-3 तक है. कार्रवाई करने वाली टीम ने प्रेस वाले स्टिकर लगी लग्जरी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के मुताबिक सोने की बिस्किट म्यांमार से ले गई थी. और इसे गुवाहाटी (असम) में एक कार के इंजन में बने तहखाने में छिपाया गया. बताया जा रहा है कि ये माल वाराणसी पहुंचाना था.


तस्करों ने बताया है कि सोने की बिस्कुट को गुवाहाटी से लेकर चले थे, जिसे बनारस में सप्लाई करना था. इसके लिए कार की इंजन में विशेष तकनीक से तहखाना बनाया गया था, जिसमें सोने की बिस्कुट को छुपाकर रखी गई थी. डीआरआई के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने अन्य तस्करों के नाम और ठिकाने की जानकारी भी दी है. इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.