ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

बिहार के IAS से हुआ महिला डॉक्टर को प्यार, बेटी बोली- मुझे मेरी मां से बचाओ

PATNA : राजधानी पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा मामला एक हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़ा हुआ है। जहां एक युवती को अपनी डॉक्टर मां के प्रेम प्रसंग का विरोध करना भारी पड़

बिहार के IAS से हुआ महिला डॉक्टर को प्यार, बेटी बोली- मुझे मेरी मां से बचाओ
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा मामला एक हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़ा हुआ है। जहां एक युवती को अपनी डॉक्टर मां के प्रेम प्रसंग का विरोध करना भारी पड़ गया। युवती की मां एक बड़े IAS अधिकारी से दूसरी शादी करना चाहती है, जिसका वह विरोध कर रही थी। इसी बात से गुस्साई मां ने उसे करीब 24 घंटों तक कमरे में बंद कर दिया और इस दौरान खाना-पानी भी नहीं दिया। महिला डॉक्टर कदमकुआं इलाके की रहने वाली है जबकि सीनियर आईएएस अधिकारी बड़े पद पर तैनात हैं। 21 वर्षीय युवती ने कदमकुआं थाने में अपनी डॉक्टर मां और नाना के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।


मां पर आरोप लगाने वाली युवती ने बताया कि उसके पापा PMCH में डॉक्टर थे। जिनकी 2013 में सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। जिस फ्लैट में वो रहती है वह उसके मम्मी-पापा के नाम पर है। बिहार के एक IAS अधिकारी से उसकी मां शादी करना चाहती है। शादी के बाद वह पटना में नहीं रहना चाहती। इसलिए उन्होंने मन बना लिया है कि या तो फ्लैट को बेच देंगे या फिर उसे किराए पर दे देंगे। मां को लगता है कि यहां रहकर शादी करने से समाज में बड़ी बदनामी होगी। 


लेकिन उनकी बेटी मां को ऐसा करने से रोक रही है पर मां उसकी बातें मानने को तैयार नहीं है। बुधवार को इसी बात को लेकर मां-बेटी में नोकझोंक हुई थी। जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। लड़की ने बताया कि अगले दिन गुरुवार की सुबह 6 बजे मां ने पैकर्स और मूवर्स वाले को फ्लैट पर बुलाया और कमरे को छोड़ सारा सामान एक गाड़ी में अपने साथ ले गयी। जाने से पहले उसने कमरे के बाहर ताला लगा दिया। 24 घंटे तक वह भूखे प्यासे घर में बंद रही। युवती ने अपनी बड़ी बहन को मदद के लिए फोन किया तब जाकर बहन-बहनोई पहुंचे और उसे कमरे से बाहर निकाला गया। 


बता दें कि महिला डॉक्टर की दो बेटियां हैं। जिसमें पहली बेटी की शादी उन्होंने कर दी है। पहली बेटी का ससुराल कंकड़बाग में है जबकि दूसरी बेटी अभी कुंवारी है जो पटना वीमेंस कॉलेज की छात्रा है। जिसने मां पर गंभीर आरोप लगाया है। यही नहीं उसने मां और नाना के खिलाफ कदमकुआं थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। बताया जा रहा है कि उसके नाना कनाडा में रहते हैं। मां के साथ-साथ उसके नाना ने दबाव बनाने की पूरी कोशिश की लेकिन लड़की उसकी बातों को मानने को तैयार नहीं हुई। युवती का कहना है कि उसे समझाने के लिए आईएएस अधिकारी के साथ-साथ कई बड़े लोग भी आए थे लेकिन उन सभी की बातों को भी उसने नजरअंदाज कर दिया। 


महिला डॉक्टर की बेटी ने खुद अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए। बेटी ने बताया कि 14 साल से मां और आईएएस अधिकारी की दोस्ती है। बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी में जब दोनों थे तब से ही अफेयर शुरू हुआ जो शादी तक पहुंच गयी। फिलहाल युवती ने अपनी मां और नाना के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है अब देखना होगा कि पुलिस इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करती है।