ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार के IAS अधिकारी के नाम पर ठगी, साइबर अपराधियों ने मैसेज और कॉल कर अधिकारियों से मांगे रुपए

PATNA: बिहार में साइबर अपराध की जड़े लगातार मजबूत होती जा रही हैं। साइबर अपराधी भोले-भोले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इनका मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब ये बिहार के बड़ अधिकार

बिहार के IAS अधिकारी के नाम पर ठगी, साइबर अपराधियों ने मैसेज और कॉल कर अधिकारियों से मांगे रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में साइबर अपराध की जड़े लगातार मजबूत होती जा रही हैं। साइबर अपराधी भोले-भोले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इनका मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब ये बिहार के बड़ अधिकारियों के नाम पर ठगी करने लगे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत के नाम पर अधिकारियों को मैसेज और कॉल कर रुपए की मांग की है।


दरअसल, बिहार में साइबर अपराधियों द्वारा बड़े अधिकारियों के नाम पर ठगी करने का मामला कोई नया नहीं है। राज्य के अलग अलग जिलों से कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां साइबर क्रिमिनल्स द्वारा बड़े अधिकारियों की फोटो और उनके नाम का इस्तेमाल ठगी करने के लिए किया गया। ताजा मामला अब राजधानी पटना से सामने आया है।


साइबर अपराधियों ने आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत लगी डीपी के साथ व्हाट्सएप कॉल कर अधिकारियों से पैसों की मां की है। इस तरह के फर्जीवाड़े के बाद आईएएस अधिकारी ने आर्थिक अपराध इकाई को पत्र लिखा है और इसकी शिकायत की है। पत्र में कहा गया है कि साइबर अपराधियों द्वारा मैसेज कर अन्य अधिकारियों से मोटे रकम की डिमांड की जा रही है।


प्रत्यय अमृत की शिकायत पर आर्थिक अपराध इकाई ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि गोपालगंज के रहने वाले प्रत्यय अमृत 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। प्रत्यय अमृत अबतक कई विभागों के सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। फिलहाल वह पथ निर्माण विभाग के सचिव हैं। भारत सरकार की तरफ से साल 2011 में उन्हें प्रधानमंत्री उत्कृष्ता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।