ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार के बाद यूपी से जुड़े PFI के तार, पटना पुलिस ने लखनऊ से वकील को दबोचा

PATNA : राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में PFI के आतंक की फैक्ट्री के खुलासे के बाद इसकी परतें खुलने लगी हैं। बिहार के बाद देश विरोधी गतिविधियों के तार अब पड़ोसी राज्यों से भी जुड़ने

बिहार के बाद यूपी से जुड़े PFI के तार, पटना पुलिस ने लखनऊ से वकील को दबोचा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में PFI के आतंक की फैक्ट्री के खुलासे के बाद इसकी परतें खुलने लगी हैं। बिहार के बाद देश विरोधी गतिविधियों के तार अब पड़ोसी राज्यों से भी जुड़ने लगे हैं। NIA, ATS और पटना पुलिस की टीमें राज्य के विभिन्न इलाकों में PFI से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। इसी कड़ी में पटना पुलिस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक शख्स को हिरासत में लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ जारी है।


जानकारी के मुताबिक लखनऊ से हिसासत में लिया गया शख्स पेशे से वकील है, जिसपर PFI के सदस्यों की मदद करने का आरोप है। आरोपी वकील फोन के माध्यम से पीएफआई के सदस्यों की मदद करता था। पटना पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से आरोपी वकील को हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के बाद पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनसे पटना पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।


इससे पहले पटना पुलिस ने फुलवारीशरीफ के नया टोला इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। अतहर परवेज और जलालुद्दीन को देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अतहर परवेज और जलालुद्दीन PFI और SDPI का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा हैं। 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की योजना पर दोनों काम कर रहे थे।


इस मामले में 26 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी गयी है। प्रार्थमिकी में इस बात का जिक्र है कि तामिलनाडु और केरल से 12 लोग फुलवारीशरीफ आए थे। जो शारीरिक प्रशिक्षण और तलवारबाजी की ट्रेनिंग देने का काम कर रहे थे और युथ का माइंड वॉश कर रहे थे। इस मामले के सामने आने के बाद अब हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं। अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


इसके आलावा पुलिस ने बीते शुक्रवार को फुलवारीशरीफ के इशोपुर इलाके से इलियास उर्फ ताहिर उर्फ मरगुव अहमद दानिश को गिरफ्तार किया था। मरगुब पर गजवा-ए-हिंद वाट्सएप ग्रुप बनाने का आरोप है। वह इस ग्रुप में पाकिस्तान के कई लोगों को जोड़ रखा है। मरगुव अहमद दानिश का जन्म 1996 में फुलवारीशरीफ में हुआ था। इसका परिवार गया के बिथो शरीफ का रहने वाला है। तीन नाम वाला यह शख्स वाट्सएप और मैसेंजर ग्रुप के जरिए ही पाकिस्तान और बंगलादेश में बैठे लोगों से बातें किया करता था।