ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

आरा के शख्स की खौफनाक साजिश, शक करने पर पत्नी को जान से मार डाला, कार में लाश रखकर जंगल में फेंका

PATNA : बिहार के आरा के रहने वाले एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. शक करने पर इस शख्स ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर उसकी लाश को औरंगाबाद

आरा के शख्स की खौफनाक साजिश, शक करने पर पत्नी को जान से मार डाला, कार में लाश रखकर जंगल में फेंका
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के आरा के रहने वाले एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. शक करने पर इस शख्स ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर उसकी लाश को औरंगाबाद के जंगल में ले जाकर फेंक दिया. पुलिस ने इस वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


झारखंड के हजारीबाग शहर में कोर्रा थाना की टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि मूल रूप से आरा का रहने वाला संजीव काफी लंबे समय से झारखंड के हजारीबाग शहर में रहता था और यहां एक किराने की दूकान चलाता था. बीते दिन इसने अपनी पत्नी पूजा सिंह की हत्या गला दबाकर कर दी और बच निकलने के लिए उसके शव को ट्रो कार में लादकर औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड के किनारे ले जाकर जंगल में फेंक दिया.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि आरा के रहने वाले संजीव ने 11 साल पहले वर्ष 2010 में पूजा सिंह से शादी की थी. उसकी दो बेटियां भी हैं. जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया संजीव फिलहाल हजारीबाग के मटवारी में अपने आवास में रहकर पीटीसी चौक स्थित स्वदेशी नेक्स्ट के बगल में जनरल स्टोर चलाता है.


पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी पति संजीव सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी पूजा संजीव सिंह पर बराबर शक करती थी. इससे दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था. इससे वह तंग आ गया था. 22-23 सितंबर की रात जब खाना खाकर सभी सोने गए तो बेड पर भी शक जताते हुए पत्नी ने चर्चा शुरू कर दी. गुस्से में संजीव ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.