ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार के 120 मुखिया और पार्षद जायेंगे जेल, खुद खा रहे थे आवास योजना का पैसा

PATNA : बिहार के 120 मुखिया और पार्षद के ऊपर काल मंडरा रहा है. ये सभी जेल जा सकते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री आवास योजना में इन्होंने घपलेबाजी की है. सरकारी योजनाओं में धां

बिहार के 120 मुखिया और पार्षद जायेंगे जेल, खुद खा रहे थे आवास योजना का पैसा
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार के 120 मुखिया और पार्षद के ऊपर काल मंडरा रहा है. ये सभी जेल जा सकते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री आवास योजना में इन्होंने घपलेबाजी की है. सरकारी योजनाओं में धांधली का खुलासा होने के बाद इन सभी के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है. अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की आगे की प्रक्रिया जारी है.


प्रधानमंत्री आवास योजना में भी सेंधमारी का खुलासा होने के बाद आरोपी मुखिया और पार्षद में हड़कंप मच गया है. ये मामला काफी बड़ा है. दरअसल प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ खुद लेने वार्ड के पार्षद और सरकारी दफ्तर के सीनियर क्लर्क तक खुद को गरीब बन गए और आय प्रमाण पत्र बनवाकर इस योजना का लाभ उठाने लगे, जिसका खुलासा हो गया है. नवादा जिले में दो वार्ड पार्षद और जमुई जिले में एक पार्षद ऐसे पाए गए जिन्होंने आवास योजना का लाभ लेने खुद को ही गरीब बना लिया. इसके लिए उन्होंने गलत आय प्रमाण पत्र बनवा लिया. वहीं अररिया में सरकारी दफ्तर के वरीय क्लर्क ने भी इसका लाभ ले लिया है. 


एक आरटीआई के जरिए इस बात का खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लाभुकों के चयन में जमकर धांधली हो रही है. वार्ड से लेकर मुखिया और अधिकारी तक इसमें लिप्त रहते हैं. जिसके कारण जो इसके वास्तविक हकदार होते हैं उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाता है. RTI से मिली जानकारी में इस बात का खुलासा हुआ है कि अभी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 3 लाख 32 हजार से अधिक आवास का निर्माण अधूरा पड़ा है. जिसे सरकार ने इस साल पूरा करने का निर्देश भी जिलाधिकारियों को दिया है. दूसरी तरफ इस योजना में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है. नए सरकार के गठन के बाद 87 मुखिया और 33 वार्ड पार्षदों पर प्राथमिकी इस मामले में दर्ज की गई  है. 

टैग्स