ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : ग्रामीण कार्य विभाग के भ्रष्ट इंजीनियर के घर निगरानी की रेड, पांच करोड़ कैश बरामद

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान निगरानी को पांच क

बिहार : ग्रामीण कार्य विभाग के भ्रष्ट इंजीनियर के घर निगरानी की रेड, पांच करोड़ कैश बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान निगरानी को पांच करोड़ रुपए कैश मिले हैं। सुबह से ही निगरानी की टीम भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


जानकारी के मुताबिक निगरानी की टीम इंजीनियर के पटना और किशनगंज स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है। आरोपी इंजीनियर संजय कुमार राय ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल में तैनात है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान किशनगंज स्थिति आवास से करीब चार करोड़ और पटना के आवास से एक करोड़ रुपए बरामद हुए हैं।


छापेमारी के दौरान निगरानी के हाथ कई अन्य दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। फिलहाल पटना और किशनगंज में आरोपी इंजीनियर के घर निगरानी की टीम छानबीन कर रही है। बता दें कि बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है बावजूद इसके ऐसे अधिकारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।