ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बेगूसराय गोलीकांड : फजीहत के बाद पुलिस मुख्यालय ने संभाला मोर्चा, ADG बोले.. जल्द गिरफ्तार होंगे बदमाश

PATNA : बेगूसराय गोलीकांड को लेकर सरकार की हो रही फजीहत के बाद पुलिस मुख्यालय ने मोर्चा संभाल लिया है। बिहार पुलिस के एडीजी जीएस गंगवार ने कहा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए स

बेगूसराय गोलीकांड : फजीहत के बाद पुलिस मुख्यालय ने संभाला मोर्चा, ADG बोले.. जल्द गिरफ्तार होंगे बदमाश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बेगूसराय गोलीकांड को लेकर सरकार की हो रही फजीहत के बाद पुलिस मुख्यालय ने मोर्चा संभाल लिया है। बिहार पुलिस के एडीजी जीएस गंगवार ने कहा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर पुलिस मुख्यालय की नजर है और गोलीकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि मामले में जिन पुलिस अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।


एडीजी जीएस गंगवार ने कहा कि बेगूसराय में हुए गोलीकांड की जांच के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जगह-जगह पुलिस बल को अलर्ट कर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एडीजी ने बताया की शुरूआती जांच में पता चला है कि अपराधी बाइक पर सवार हैं और उनके द्वारा गोलियां चलाई गई है। किसी खास व्यक्ति को मारने का उनका कोई उद्देश्य सामने नहीं आया है। किसी तरह के हत्या,लूट या डकैती जैसी घटना को अंजाम देने के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया हो, ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है।


उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गोली लगने से जो लोग घायल हुए हैं उनका इलाज कराया जा रहा है। घायलों में से 8 लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। गश्ती दल के सात पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है। उनके द्वारा मामले में लापरवाही बरती गई है, अगर वे अपने काम के प्रति सजग होते तो भागते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी हो सकती थी। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्या लापरवाही सामने आने के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।