ब्रेकिंग
मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..

बालू माफिया के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई : बिहार के बड़े बालू कारोबारी जितेंद्र सिंह को रांची से दबोचा

DESK : बिहार के बालू माफिया के खिलाफ ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। रोहतास के बड़े बालू कारोबारी जितेंद्र सिंह को रांची से गिरफ्तार कर लिया है। जितेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बा

बालू माफिया के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई : बिहार के बड़े बालू कारोबारी जितेंद्र सिंह को रांची से दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : बिहार के बालू माफिया के खिलाफ ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। रोहतास के बड़े बालू कारोबारी जितेंद्र सिंह को रांची से गिरफ्तार कर लिया है। जितेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम उन्हें अपने साथ लेकर रांची से पटना के लिए रवाना हो गई है। पटना स्थित ईडी के दफ्तर में उनसे पूछताछ की जाएगी।


बता दें कि जितेंद्र सिंह रोहतास के श्रीपालपुर गांव के रहने वाले हैं। वह बिहार के बड़े बालू कारोबारी हैं। साथ ही मुकुट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर भी हैं। जितेंद्र सिंह रांची के एक होटल में ठहरे हुए थे। इस बात की जानकारी मिलते ही ईडी ने उन्हें होटल से ही दबोच लिया। बताया जाता है कि मनी लांड्रिंग और आर्थिक अपराध के साथ वित्तीय लेनदेन में की गई हेराफेरी को लेकर ईडी ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले भी ईडी की टीम ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। 


जितेन्द्र सिंह के पैतृक आवास और पटना स्थित मकान को खंगाला गया था। इस दौरान वह ईडी को अपने घर पर नहीं मिले थे। जिसके बाद उनके खिलाफ ईडी ने समन जारी किया था। लेकिन वह पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर में भी उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद ईडी की टीम उनकी खोजबीन में लगी थी। रांची के एक होटल में मिलने की सूचना के बाद ईडी की टीम ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जितेंद्र सिंह को लेकर ईडी की टीम पटना के लिए रवाना हो गयी है।